Realme Pad 3:- रियलमी ने फिर एक बार भारत के मार्केट में अपना नया टैबलेट लांच कर दिया है। हालांकि रियलमी हमेशा से ही एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन और टैबलेट्स टेक्नोलॉजी सेगमेंट में लॉन्च करते रहते हैं। फिलहाल रियलमी ने भारत के मार्केट में रियलमी पैड 3 को लांच कर दिया है। रियलमी का यह टैबलेट बहुत ही शानदार होने वाला है। इसमें आपको 12200mAh की बैटरी और 11.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें और भी कई खास बातें देखने को मिलती है।
रियलमी पैड 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
रियलमी के इस टैबलेट में आपको 11.61 इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिल जाती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट UI और ग्राफिक बहुत ही स्मूथ है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स चिपसेट भी देखने को मिलता है। क्वाड स्पीकर सिस्टम भी इसमें देखने को मिलता है। इसमें फिल्में सीरीज गेम और म्यूजिक साउंड भी बहुत ज्यादा इमर्सिव होता है। साथ ही इसमें Dobly Audio देखने को मिल जाता है।
रियलमी पैड 3 की बैटरी और कैमरा
रियलमी के स्मार्टफोन में आपको 12200mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। इसमें 45 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है और 6.5 वाट रिसीव चार्जिंग भी दिया गया है। जिससे आप इसके जरिए दूसरे डिवाइसेज चार्ज कर पाएंगे। वहीं इसके कैमरे की बात करें तो सामने और पीछे दोनों ही तरफ 8MP का कैमरा मिल जाएगा जो की 1080p तक का वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। उसके साथ ही इसमें और भी कई जबरदस्त चीजे ऐड की गई है।
रियलमी पैड 3 की कीमत
रियलमी पैड 3 की मार्केट में स्टोरेज और वेरिएंट के हिसाब से जिसमें 8GB रेम प्लस 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26999 है। वही 8GB + 128 जीबी और 8GB प्लस 256 जीबी रैम और स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 29999 और 31999 रुपए तय की गई है। इस न्यू पैड को 16 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे रियलमी वेबसाइट और आधिकारिक स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इसके साथ ही लॉन्च के अवसर पर इस पर ₹2000 का बैंक ऑफर भी मिल रहा है।
Read More:- फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास एनडीसी की अतिक्रमण को लेकर मचा बवाल, नेता एसटी हसन ने जताया विरोध





