Realme अपनी नई Narzo 90 सीरीज को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करने जा रहा है। उससे पहले दोनों फोन की कीमतें और कलर ऑप्शन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। कंपनी ने भले ही आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया, लेकिन इंटरनेट पर सारी जानकारी पहले ही चर्चा में है। इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G लॉन्च होंगे। दोनों फोन की सबसे बड़ी खासियत इनकी 7,000mAh की टाइटन बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग है।
हालांकि, यह कीमत बैंक ऑफर और डिस्काउंट के बाद की मानी जा रही है। असली MRP थोड़ी ज्यादा हो सकती है। टेक कंपनी ने कीमत को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे पक्की जानकारी नहीं माना जा सकता।
Realme: देखें कीमत
टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी ने X (Twitter) पर दावा किया है कि Narzo 90 5G की शुरुआती कीमत करीब 17,999 रुपये हो सकती है। Narzo 90x 5G का बेस मॉडल 14,999 रुपये का बताया जा रहा है। अगर यह लीक सही निकलती है, तो Narzo 90x की कीमत पिछले मॉडल Narzo 80x 5G से थोड़ी बढ़ जाएगी। 80x को इस साल 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, Narzo 90 5G की कीमत Narzo 80 Pro 5G से थोड़ी कम रहने वाली है, जिसकी कीमत लॉन्च के समय 19,999 रुपये थी यानी Realme इस बार कीमत को लेकर थोड़ा बैलेंस्ड अप्रोच लेकर चल रहा है।
Realme Narzo 90 5G
– Victory Gold, Carbon Black
– 6GB and 8GB (128GB)
– 6.8″ 120hz AMOLED
– HBM 1400 nits
– 50MP +2MP Primary
– 50MP Front
– DM 6400 Max
– 7000 mAh /60W
– Esim (NO)
– UI 6.0
– UFS 2.217,999/* (Inc offers) pic.twitter.com/GnhyGOy2XP
— Paras Guglani (@passionategeekz) December 12, 2025
Realme के कलर ऑप्शन
कंपनी ने Amazon पर अपनी माइक्रोसाइट को अपडेट कर दिया है, जिससे फोन के रंगों का खुलासा हो गया है। स्टैंडर्ड मॉडल यानी Narzo 90 का वजन लगभग 181 ग्राम बताया गया है और इसकी मोटाई 7.79mm होगी… मतलब फोन हैंड में हल्का और स्लिम महसूस होगा।
- Narzo 90 5G दो कलर में आएगा, विक्ट्री गोल्ड और कार्बन ब्लैक।
- Narzo 90x 5G भी दो शेड में मिलेगा, नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू।
Realme का लॉन्च डेट फिक्स
दोनों फोन में Realme की नई टाइटन बैटरी दी जा रही है, जिसकी क्षमता 7,000mAh है। यह बैटरी लंबे बैकअप के लिए तैयार की गई है और 60W फास्ट चार्जिंग इसे जल्दी चार्ज भी कर देती है। Narzo 90 5G में बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरा फोन भी चार्ज कर सकेंगे। कंपनी दावा कर रही है कि नए Narzo 90 को डस्ट और वॉटर से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 की ट्रिपल रेटिंग दी गई है। यह फीचर इस रेंज में काफी दमदार माना जा रहा है।
Realme भारत में अपनी Narzo 90 सीरीज को 16 दिसंबर को लॉन्च करेगा। लुक, फीचर्स और कीमत देखते हुए यह सीरीज मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अच्छी खासी हलचल मचा सकती है।
Read More: Ujjain महाकाल मंदिर में बड़ी फूल-मालाओं पर रोक, मंदिर समिति का नया फैसला





