Home » टेक न्यूज़ » Realme ने पेश किया वेलेंटाइन डे स्पेशल पर लाल कलर का आकर्षक लुक वाला स्मार्टफोन, जाने कीमत

Realme ने पेश किया वेलेंटाइन डे स्पेशल पर लाल कलर का आकर्षक लुक वाला स्मार्टफोन, जाने कीमत

Realme Narzo 90x 5G:- रियलमी की तरफ से एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। वैलेंटाइन डे स्पेशल पर अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए एक अच्छे और आकर्षक लोग वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो आपको रियलमी नियो 90x का नया मेहरून रेड कलर वाला स्मार्टफोन बेहद पसंद आएगा। स्मार्टफोन की कल यानी की 14 फरवरी को 12:00 बजे से इसकी बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

इस स्मार्टफोन को खास तौर पर वैलेंटाइन डे के पर्पस से लॉन्च किया गया है जिससे कि कोई भी पार्टनर अपने पार्टनर को कोई आकर्षक गिफ्ट देना चाहे तो वह इस स्मार्टफोन को उसे गिफ्ट कर सकता है यह एक 5G स्मार्टफोन है और इसमें आपको कलर ऑप्शंस भी मिल जाएंगे जिसमें दो कलर ऑप्शंस है फ्लैश ब्लू और नाइट्रो ब्लू के साथ इस देश में लॉन्च किया गया है।

14 फरवरी को पहली सेल

Realme Narzo 90x 5G स्मार्टफोन को खास तौर पर वैलेंटाइन डे के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री कल यानी कि वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी को 12:00 बजे से शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद आप इस स्मार्टफोन को अमेजॉन वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 6GB+128 जीबी वेरिएंट के लिए 13999 देने होंगे वही 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 15499 रुपए देने होंगे।

रियलमी नियो 90x के फीचर्स

रियलमी के इस स्मार्टफोन में आपको कई खास स्पेसिफिकेशन देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें आपको एंड्रॉयड 15 बेस्ट पर रियलमी यूआई 6.0 पर काम करता नजर आएगा वही इसमें 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके साथ ही 6.80 इंच की एलसीडी स्क्रीन मिल जाएगी वही मीडियाटेक डाइमेंसिटी में 6300 चिपसेट पर यह काम करेगा। इसमें आपको आई एडिटिंग Genie, AI एडिटर, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, AI इरेजर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

रियलमी स्मार्टफोन की बैटरी और कैमरा

रियलमी के इस स्मार्टफोन में आपको बैटरी लगभग 7000mAh की मिलेगी। इसके साथ ही इसमें आपको 60 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाएगा। रियलमी स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मिल जाएगा। उसके साथ ही इस स्मार्टफोन को अगर आप एक बार चार्ज करते हैं तो इसकी बैटरी लगभग 61.3 घंटे तक का कॉलिंग टाइम देती है।

Read More:- विधानसभा चुनाव को लेकर आज अहम बैठक, जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?