Home » धर्म » Rath Saptami:- रथ सप्तमी कब मनाई जाएगी? इस विशेष आरती से भगवान सूर्य होंगे प्रसन्न, बरसेगी कृपा

Rath Saptami:- रथ सप्तमी कब मनाई जाएगी? इस विशेष आरती से भगवान सूर्य होंगे प्रसन्न, बरसेगी कृपा

Rath Saptami 2026:- हिंदू धर्म में रथ सप्तमी का बहुत ही खास महत्व होता है। रथ सप्तमी का दिन इसीलिए खास होता है क्योंकि इस दिन भगवान सूर्य का जन्मोत्सव मनाया जाता है। साल 2026 शुरू होने के बाद रथ सप्तमी 25 जनवरी को मनाई जाएगी। भगवान सूर्य ने इसी दिन से संसार को प्रकाशित किया था।

जिसके बाद आज भी संसार को प्रकाशित कर रहे हैं इसीलिए इस दिन रथ सप्तमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करते हुए लंबी उम्र और आरोग्य के साथ ग्रह दोष की शांति मिलती है साथ ही जीवन में दरिद्रता से छुटकारा मिल जाता है। सूर्य देव की पूजा बहुत ही फलदाई साबित होती है।

।।सूर्य देव की आरती।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।

अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।

फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।

गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।

स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।

प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।

वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।

ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

रथ सप्तमी का महत्व

हिंदू धर्म में रथ सप्तमी का बहुत ही खास महत्व है। सूर्य देव पूरे संसार को प्रकाशित करते हैं। रथ सप्तमी के दिन ही सूर्य देव ने संसार को प्रकाशित करना शुरू किया था जिसकी वजह से इसे सूर्य देव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसका बहुत ही खास महत्व है क्योंकि इस दिन सूर्य देव की उपासना करने से लंबी उम्र मिलती है आरोग्य और ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है साथ ही दरिद्रता से मुक्ति मिलती है। इसलिए इसका हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है।

Read More:- माघ मेले में परिवहन निगम की व्यवस्था हुई पूर्ण, 500 बसें चलेंगी, जाने पूरी खबर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?