Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। शुक्रवार की सुबह मौसम में बदलाव हुआ बारिश में मौसम में ठंडक भर दी है। बेमौसम हुई इस बारिश के चलते शहर में ठंडी हवाएं चल रही है। इंदौर में जहां कल भी बारिश हुई थी वही आज लगातार दूसरे दिन भी जोरदार पानी बरसा है। इस बारिश ने कई जगह की बत्ती गुल कर दी। हालांकि वातावरण में ठंडक छा गई है।
मौसम में छाई ठंडक
हालांकि आमतौर पर फरवरी माह में कभी भी बारिश नहीं होती है, लेकिन इस बार बारिश होने की वजह से ठंड बढ़ गई और लोगों को गर्मी के एहसास में ठंड के चलते स्वेटर और जैकेट पहनकर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट आई है और हवाई तेज हो रही है। लेकिन वही धूप निकलने की वजह से गर्मी भी देखने को मिल रही है।
कई इलाकों में बिजली गुल
मध्यप्रदेश में बेमौसम हो रही इस बारिश के चलते बिजली की समस्या हो रही है। बिजली गुल हो चुकी है और ऐसे में कंपनी की व्यवस्था की पोल खुल गई है। जैसे ही बारिश शुरू हुई कई इलाकों में सुबह 3:00 से बिजली गुल हो गई। जिसके बाद वह आधे घंटे के बाद लौटी। वहीं कई बार बिजली आती जाती रही तेज हवा के चलते बार-बार बिजली का आना-जाना चलता रहा।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में बीते दिन के मुकाबले गिरावट, जाने आज कितना चल रहा ताजा रेट





