Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में थमा बारिश का सिलसिला, गर्मी में हुई बढ़ोतरी, फिर 2 मार्च से बदलेगा मौसम

मध्यप्रदेश में थमा बारिश का सिलसिला, गर्मी में हुई बढ़ोतरी, फिर 2 मार्च से बदलेगा मौसम

Waether News:- मध्यप्रदेश में बारिश का मौसम बदल रहा है। बारिश का सिलसिला थमते ही गर्मी बढ़ने लगी है। मध्यप्रदेश के लगभग 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है वही खरगोन और खंडवा सबसे ज्यादा तापमान के साथ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 2 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा जिसके बाद फिर एक बार मौसम बारिश के रूप में बदलेगा।

मध्यप्रदेश में कई दिनों से बारिश, ओले और आंधी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब मौसम ने फिर करवट बदल ली है। ऐसे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत 28 जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच चुका है। मौसम जैसे ही खुल बदल साफ नजर आने लगे।

फरवरी में मौसम बदलने का सिलसिला जारी

फरवरी के महीने में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। फरवरी महीने में ऐसा चार बार हुआ की मौसम में अपनी करवट बदली है और इस बदलते मौसम के कारण गेहूं और चने की फसले प्रभावित हुई है। प्रशासन की तरफ से इस मौसम में फसलों का सर्वे भी कराया जा रहा है।

कई शहरों में ठंड

तापमान में लगातार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन वहीं कई जगहों पर ठंडक अभी भी देखने को मिल रही है। कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 9.5 डिग्री, भोपाल में 13.8 डिग्री, इंदौर में 14.2 डिग्री ग्वालियर में 14.1 डिग्री, उज्जैन में 16.5 डिग्री, जबलपुर में 14.5 डिग्री वही नर्मदापुरम में 18.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम फिर बदलने की संभावना

मौसम में फिर एक बार बदलाव आ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 2 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि प्रदेश में मौसम साफ और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला देखने को मिल सकता है।

Read More:- रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ में टकराने से तीन दोस्तों की मौके पर मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?