Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कोरापुट के बाहरी इलाके में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी लौह अयस्क से लदी हुई थी इसके पटरी से उतर जाने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जैसे ही गाड़ी पटरी से उतरी रेलवे के उच्च अधिकारी और बचाव दल को जानकारी मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना प्रभावित रेल लाइन पर फंसे कर्मचारियों ने बहुत ही मुश्किल से रात भर ट्रेन को वापस पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया। यह कार्य बहुत ही मुश्किल था। क्योंकि मालगाड़ी लौहे के अयस्क से भरी हुई थी।
बचाव कार्य जारी
मालगाड़ी लौहे के अयस्क से भरी हुई थी और मालगाड़ी क रेल लाइन पर यात्रा कर रही थी। इसी दौरान यह घटना हो गई। कोरापुट स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास से गुजरते समय अचानक तीसरे इंजन के बाद दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। इसके बाद मामले की गंभीरता नजर आई ऐसे में एआरटी की टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद लोहे से भरी हुई मालगाड़ी को वापस पटरी पर चढ़ने के लिए जल्द ही प्रयास शुरू कर दिए गए।
आवागमन हुआ प्रभावित
मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद यहां का आवागमन बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अच्छी बात यह है कि जिस स्थान पर ट्रेन डिटेल हुई वह एक आउटर जगह थी। जिसकी वजह से बहुत बड़ी समस्या खड़ी नहीं हुई।
हालांकि प्रभावित जगह पर यातायात को अन्य लाइनों के जरिए संचालित करने की व्यवस्था की गई। कर्मचारी बड़ी मशक्कत के बाद लगातार कार्य में लगे रहे की ट्रेन पटरी पर चढ़ जाए और यह घटना के बात कुछ ट्रेनों में समय में मामूली बदलाव हुआ है। रेलवे प्रशासन कार्य में जुटा हुआ है और जल्द से जल्द यातायात को सामान्य करने की तैयारी में लगा हुआ है।
Read More:- उत्तरप्रदेश में बैंकों की हड़ताल का आज तीसरा दिन, हड़ताल से बैंक काउंटर रहेंगे बंद





