Home » स्पोर्ट्स » Rahul Dravid आज मना रहें हैं अपना 53वां जन्मदिन, इस खास अवसर पर जानें उनके जीवन से जुड़ी अहम बातें

Rahul Dravid आज मना रहें हैं अपना 53वां जन्मदिन, इस खास अवसर पर जानें उनके जीवन से जुड़ी अहम बातें

Rahul Dravid
Rahul Dravid

Rahul Dravid : भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद नामों में शुमार राहुल द्रविड़ आज, 11 जनवरी को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस, पूर्व खिलाड़ी और खेल जगत की हस्तियां उन्हें अलग-अलग अंदाज में शुभकामनाएं दे रही हैं। द्रविड़ सिर्फ एक महान बल्लेबाज ही नहीं रहे, बल्कि उन्होंने कोच के रूप में भी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

राहुल द्रविड़ का नाम आते ही सबसे पहले धैर्य, तकनीक और एकाग्रता की तस्वीर सामने आती है। जब वह बल्लेबाजी करने उतरते थे, तो गेंदबाजों के लिए विकेट निकालना किसी चुनौती से कम नहीं होता था। लंबी पारियां खेलना और टीम को संकट से उबारना उनकी पहचान बन गई थी, इसी वजह से उन्हें “द वॉल” कहा गया।

Rahul Dravid का 53वां जन्मदिन

द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कीर्तिमान बनाया, जो आज भी अटूट नजर आता है। 164 टेस्ट मैचों में उन्होंने 31 हजार से ज्यादा गेंदों का सामना किया। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अब तक टेस्ट क्रिकेट में इतनी गेंदें नहीं खेल पाया है। राहुल द्रविड़ पहले ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अपने दौर के सभी टेस्ट खेलने वाले देशों की धरती पर शतक लगाया। विदेशी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की मुश्किलें हमेशा चर्चा में रहती थीं, लेकिन द्रविड़ ने हर चुनौती को पार करते हुए खुद को विश्वस्तरीय बल्लेबाज साबित किया।

लंबी साझेदारियों के बादशाह

टेस्ट क्रिकेट में 300 रन से ज्यादा की साझेदारी करना आसान नहीं होता, लेकिन द्रविड़ ने यह काम छह बार किया। यह अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। वनडे क्रिकेट में लगातार कई पारियां बिना डक के खेलना भी द्रविड़ की खास उपलब्धियों में शामिल है। यह रिकॉर्ड उनकी निरंतरता और जिम्मेदार बल्लेबाजी को दर्शाता है, जहां वह जोखिम से ज्यादा टीम की जरूरत को प्राथमिकता देते थे।

क्रीज पर बिताया सबसे लंबा वक्त

द्रविड़ सिर्फ गेंदें ही नहीं खेलते थे, बल्कि क्रीज पर समय भी बिताते थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मिनट तक बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 हजार से ज्यादा रन बनाए, 48 शतक जड़े और कई यादगार पारियां खेलीं। कोच के रूप में उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाया। ऐसे में द्रविड़ आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे सम्मानित नामों में गिने जाते हैं।

Read More : Jay Shah पर बीसीबी के पूर्व सदस्य ने जय शाह पर बोला हमला, जानें क्या है पूरा मामला?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?