PM Modi : प्रधानमंत्री कार्यालय का पता आज शुक्रवार 13 फरवरी 2026 से बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट होंगे। यह परिसर दारा शिकोह रोड पर 2.26 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है और पीएम के मूवमेंट को आसान बनाने के साथ आम जनता के लिए ट्रैफिक राहत भी सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे। इस नए परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी स्थित हैं, जिससे कैबिनेट मीटिंग्स और सुरक्षा व्यवस्थाओं को आसान बनाया गया है।
यह कदम प्रशासनिक दक्षता और जनता के लिए सुगमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा। पुराने साउथ ब्लॉक की विरासत के साथ, सेवा तीर्थ नए युग का प्रतीक बनेगा।
PM मोदी करेंगे उद्घाटन
सेवा तीर्थ परिसर में कुल 1,189 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसमें तीन मुख्य इमारतें शामिल हैं:
- सेवा तीर्थ 1 – प्रधानमंत्री का कार्यालय
- सेवा तीर्थ 2 – कैबिनेट सचिवालय
- सेवा तीर्थ 3 – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय
हाई-टेक सुविधाओं से लैस
सेवा तीर्थ पूरी तरह हाईटेक सुविधाओं से सज्जित है। इसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल आर्काइव्स, तकनीकी सुविधाओं से लैस कॉन्फ्रेंस रूम और पेपरलेस वर्क कल्चर लागू है। स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, मॉनिटरिंग नेटवर्क और एडवांस्ड एनर्जी रिस्पॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से पीएम से मिलना लोगों के लिए आसान और सुरक्षित होगा। साउथ ब्लॉक में पीएमओ की यह अंतिम कैबिनेट बैठक होगी। यह परिसर 80 सालों से सत्ता का केंद्र रहा है। 15 अगस्त 1947 को पहली कैबिनेट बैठक भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई थी। अब, 13 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस ऐतिहासिक भवन में आखिरी बैठक होगी।
सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय और कैबिनेट सचिवालय की कार्यप्रणाली और सुरक्षा दोनों आधुनिक स्तर पर पहुंच गई है।
Read More : Rajeev Shukla का फर्जी वीडियो पाकिस्तान टीवी ने दिखाया




