Home » उत्तर प्रदेश » एक्सप्रेसवे पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लगाने की तैयारी! 24 दिसंबर को होगी अधिकारियों की बैठक

एक्सप्रेसवे पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लगाने की तैयारी! 24 दिसंबर को होगी अधिकारियों की बैठक

Expressway Accident:- एक्सप्रेसवे हाईवे पर कोहरे के चलते कई हादसे होते रहते हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है तो कई लोग घायल हो जाते हैं। ऐसे में अब इन हादसों को रोकने के लिए वृहद योजना तैयार की जाएगी। 24 दिसंबर को एडीजी आगरा जोन अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के दौरान इन हादसों पर रोक लगाने के लिए चर्चा की जाएगी।

हाल ही में यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते भयानक घटना हुई। जिसमें 19 लोगों की जान गई और 15 लोग आग में जल गए। जिसके चलते इस योजना को तैयार किया जा रहा है। इस बैठक में एडीजी आगरा जोन के साथ आगरा अलीगढ़ रेंज के डीआईजी भी शामिल होंगे। इस बैठक में वृहद योजना तैयार की जाएगी।

टीमें की गई तैयार

मथुरा में हुए इस भीषण हादसे को लेकर एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का कहना है कि दो टीमें इसकी जांच कर रही है। इस हादसे की जांच के लिए एक टीम डीएम ने बनाई तो वही मानेसर के इंस्टीट्यूट आफ रोड सेफ्टी की टीम भी आई है। दोनों ही टीम में इस घटना की जांच कर रही है। अब टीमों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही टीमों की जांच के बाद इस घटना का कारण पता चल जाएगा।

कई इंतजाम किए जाएंगे

कोहरे के दौरान हो रहे इन हादसों के चलते आने वाले समय में रोकने के लिए कई तैयारियां की जाएगी। रोड के साइड में रोशनी का इंतजाम कराया जाएगा फॉग लाइट लगाई जाएगी जिससे की अच्छी तरह से दिखाई दे कोहरे में कम दृश्यता हो जाती है। इसीलिए इन इंतजामों को किया जाएगा जिससे कि वाहन चलने वाले को अच्छी तरह से रोड साफ नजर आएगी। जिससे दुर्घटनाएं कम होगी। वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां-जहां कोहरा दिखे वहां रुक-रुक कर वाहन चलाएं ताकि दुर्घटनाएं ना हो।

कई नए बदलाव किए गए

सुरक्षा के इंतजाम को लेकर आगरा कमिश्नर पुलिस ने भी आगरा मथुरा आगरा ग्वालियर जयपुर आगरा फतेहाबाद बाह मार्ग पर इंतजाम शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही एडीसीपी ट्रैफिक सनम कुमार का कहना है कि डिवाइडरों और खंबो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए हैं। वही कट रास्तों पर साइनस बोर्ड भी लगा दिए गए हैं इससे दुर्घटनाएं कम होगी साथ ही हादसों का खतरा कम करने के लिए जिन स्थानों पर नो पार्किंग है वहां बोर्ड लगा दिए गए हैं। इन सब इंतजामों के चलते हादसों में कमी आ सकती है।

Read More:- मार्केट में सोना-चांदी के भाव में बढ़ोतरी के आसार, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?