Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश में आज बिजली कर्मियों की देशभक्ति हड़ताल, नारेबाजी के साथ होगा प्रदर्शन

उत्तरप्रदेश में आज बिजली कर्मियों की देशभक्ति हड़ताल, नारेबाजी के साथ होगा प्रदर्शन

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश में बिजली के निजीकरण और संविदा कर्मियों की छटनी को लेकर इसके खिलाफ बिजली कर्मियों की आज देशव्यापी हड़ताल होने जा रही है। बिजली कर्मियों के इस हड़ताल का कारण है संविदा कर्मियों की छटनी बंद करवाना। इस हड़ताल में निजीकरण और ऊर्जा बल के विरोध में आज देशव्यापी हड़ताल के दौरान सभी बिजलीकर्मी शामिल रहेंगे। ऐसे में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी का कहना है कि 12 फरवरी को सभी जिले और परियोजनाओं पर बिजली कर्मी विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

लखनऊ में दोपहर के लगभग 12:00 बजे से शक्ति भवन मुख्यालय पहुंचकर निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्यवाही वापस लेने और संविदा कर्मियों की छटनी बंद करने को लेकर यह हड़ताल की जा रही है, साथ ही इस हड़ताल में नारेबाजी और प्रदर्शन किया जाएगा।

कर्मियों का पंजीकरण करना अनिवार्य

मुख्य सचिव एसपी गोयल का कहना है कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मियों का पंजीकरण करना बहुत ही अनिवार्य है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जारी शासनादेश में उनका कहना है कि सभी विभाग अध्यक्ष अपने अधीन कर्मियों का पंजीकरण और अवकाश की स्वीकृति पोर्टल के माध्यम से ही सुनिश्चित करें। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

होली से पहले मानदेय भुगतान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आने वाले सभी कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय होली से पहले देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं मिशन निदेशक डॉक्टर पिंकी जोएल द्वारा सभी जिला अधिकारियों का मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजने की बात कही है। वही सभी कर्मचारियों का मानदेय लगभग 20 फरवरी की उपस्थिति के आधार पर तय होगा। इतना ही नहीं 25 फरवरी तक पोर्टल अपडेट कर दिया जाएगा। जिससे की होली से पहले मानदेय भुगतान हो सके। इस बात को लेकर खास ख्याल रखा जा रहा है।

Read More:- मध्यप्रदेश में तापमान में आई गिरावट, कुछ दिनों में नए सिस्टम सक्रिय होने की संभावना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?