बाबरी मस्जिद के बाद अब राम मंदिर का मामला गरमा रहा है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव आने को कुछ ही समय शेष रह गया है। अब ऐसे में बाबरी मस्जिद का मामला गर्मी पकड़ रहा है। बाबरी मस्जिद को लेकर लगातार गर्म गर्मी चल रही है। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर लगातार घमासान मचा हुआ है। अब ऐसे में बाबरी मस्जिद का जहां 6 सितंबर को हुमायूं कबीर द्वारा शिलान्यास किया गया वहीं अब गुरुवार के दिन कोलकाता में देखने को मिला कि कई जगह पोस्टर लगे हुए हैं जिसमें दावा किया गया है कि यहां पर राम मंदिर परिसर बनेगा।
इतना ही नहीं इन पोस्टरो में स्कूल अस्पताल ओल्ड एज होम और अन्य वेलफेयर सुविधाओं से युक्त प्रोजेक्ट तैयार करने को लेकर घोषणा की गई है। बता दे यह पोस्टर कोलकाता में देखे गए और यह पोस्टर भाजपा नेता और पार्टी के विधान नगर यूनिट के पूर्व अध्यक्ष संजय पोयरा के नाम पर लगाए गए हैं। इतना ही नहीं इसमें यह भी लिखा गया है कि राम मंदिर को तैयार करने के लिए लोग एक-एक रुपए दान कर सकते हैं। यह पोस्टर लगने के बाद में राजनीति और तेज हो गई है।
बाबरी मस्जिद की नींव 6 दिसंबर को रखी गई
हाल ही में 6 दिसंबर को हुमायूं कबीर के द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई। इसके बाद यह पोस्टर देखने को मिले हैं। बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद इसका राजनीतिक तौर पर जवाब देने के लिए भाजपा के मुर्शिदाबाद के बंजाटिया के मनेंद्रनगर में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति के गंभीर आरोप भी लगाए गए। इन सब के बाद बंगाल की राजनीति और ज्यादा तेज हो गई। लगातार गर्म गर्मी का माहौल देखने को मिल रहा है।
रामराज में राम मंदिर जरूरी – संजय पोयरा
संजय पोयरा का कहना है कि अब रामराज है और राम के राज में राम मंदिर होना बहुत ज्यादा जरूरी है, उनका कहना है कि बिधाननगर में वैसा ही मंदिर तैयार किया जाएगा जैसा अयोध्या में राम मंदिर तैयार किया गया है। लेकिन फिलहाल जमीन को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। वही इस बात की घोषणा की है की भूमि पूजन और शिलान्यास 26 मार्च यानी कि रामनवमी के दिन सुबह के समय 10:00 बजे किया जाएगा। पोयरा का कहना है कि जल्द ही राम मंदिर तैयार किया जाएगा।
एक-एक रुपए दान करें
पोयरा ने कहा कि अगर आप राम मंदिर के निर्माण के लिए अगर एक-एक रुपए भी दान करते हैं, तो हम उसे भी स्वीकार करेंगे। आपका दान का एक रुपए भी हम खुशी-खुशी स्वीकार कर लेंगे।
Read More:- तांत्रिक क्रिया और पैसों का लालच ले गया तीन जिंदगियां, ट्रिपल मर्डर केस में 6 लोग गिरफ्तार





