Home » राजनीति » Amit Shah और Rahul Gandhi के बीच राजनीतिक घमासान जारी, वोट चोरी पर हुई बहस

Amit Shah और Rahul Gandhi के बीच राजनीतिक घमासान जारी, वोट चोरी पर हुई बहस

Amit Shah and Rahul Gandhi
Amit Shah and Rahul Gandhi

Amit Shah and Rahul Gandhi clash in Lok Sabha: लोकसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार को उस वक्त बेहद गर्म हो गया, जब मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण यानी SIR और कथित वोट चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए। बता दें कि सुबह से ही सदन का माहौल तना हुआ था, लेकिन जैसे ही चर्चा आगे बढ़ी राहुल गांधी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी तकरार शुरू हो गई। इस दौरान उनके बीच हुई नोकझोंक पूरे दिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी रही।

दोनों नेताओं के आमने-सामने आने के बाद सदन बार-बार शोर के कारण बाधित हुआ। इस दौरान स्पीकर को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा। चर्चा के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जोरदार आरोप लगाते रहे। वहीं, सदन के बाहर भी बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

Rahul Gandhi ने लगाए आरोप

दरअसल, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि SIR की आड़ में मतदाता सूची के साथ खेल किया जा रहा है। उन्होंने इसे वोट चोरी का औजार बताते हुए दावा किया कि बड़ी संख्या में वैध मतदाता सूची से गायब कर दिए जा रहे हैं। इसके अलाव, राहुल गांधी ने सदन में खुलकर सरकार को चुनौती दी और कहा कि गृहमंत्री बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आएं और वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों पर खुली बहस करें। साथ ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि SIR का इस्तेमाल मतदाता सूची से चुनिंदा नाम हटाने के लिए किया जा रहा है। विपक्ष ने दावा किया कि कई राज्यों से शिकायतें आ रही हैं कि पूरी कॉलोनियों या मोहल्लों के नाम बिना जांच के सूची से काट दिए जा रहे हैं।

गृह मंत्री ने भी किया पलटवार

वहीं, राहुल गांधी के आरोपों और चुनौती पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी तीखा जवाब दिया है। उन्होंने सीट से उठते ही कहा कि सदन में उनके वक्तव्य का क्रम वही तय करेंगे, कोई और नहीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी को यह अधिकार नहीं कि वह मुझे बताए कि मैं कब बोलूं। वक्ता हूं और अपना क्रम मैं खुद तय करूंगा। अपने भाषण में गृह मंत्री ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि SIR का उद्देश्य केवल वोटर लिस्ट को अपडेट करना है, ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो।

अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा, “जब आप चुनाव जीतते हैं, नए कपड़े पहनकर शपथ लेने जाते हैं तो उस समय वोटर लिस्ट में कोई दिक्कत नजर नहीं आती, लेकिन जब जनता आपको हराती है, तब अचानक पूरी सूची गलत लगने लगती है। बिहार की हार याद है न?”

Read More: UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार में लगी आग; 5 की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?