इस समय राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। LJP सांसद व चिराग पासवान का बगावत कर पारस खेमे में गए प्रिंस राज पासवान पर लगे आरोपों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी। प्रिंस राज पर स्वाति पटेल नामक लड़की ने दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने सांसद पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं सांसद की ओर से स्वाति पटेल पर दर्ज आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है। सांसद ने संसद मार्ग थाने से स्वाति पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें स्वाति पटेल पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसका पूरा डिटेल कनॉट प्लेस पुलिस ने मंगा लिया है। फिलहाल सांसद प्रिंस राज अपनी ही परेशानियों में उलझ कर रह गए हैं। पटना में कल पारस खेमे की तरफ से बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रिंस राज शामिल नहीं हुए।
स्वाति पटेल ने सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत में उसमें लिखा है कि सांसद ने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और फिर बाद में उसके साथ रेप किया गया। पारस जिन 5 सांसदों के दम पर लोजपा को अपने कब्जे में लेने का दावा कर रहे हैं उनमें प्रिंस राज एक हैं। हालांकि पटना में गुरुवार को सूरजभान सिंह के घर पर हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से गायब दिखे। प्रिंस राज सांसद होने के नाते पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं, वह इससे दूरी बनाकर रखे।