Home » राजनीति » PM Modi 18 जनवरी को करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, जुड़ेगा पैंट्री कार

PM Modi 18 जनवरी को करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, जुड़ेगा पैंट्री कार

PM Modi Amrit Bharat
PM Modi Amrit Bharat

PM Modi : हावड़ा-आनंदविहार अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 18 जनवरी को विशेष रूप से किया जाएगा। इसे 03065 सांतरागाछी-आनंदविहार स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांतरागाछी स्टेशन पर इस उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर रेलवे ने ट्रेन के सभी स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय भी जारी कर दिया है। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी।

हावड़ा, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल होते हुए धनबाद स्टेशन पर रात 8:55 बजे पहुंचेगी। 5 मिनट के ठहराव के बाद रात 9:00 बजे धनबाद से पुनः रवाना होगी। इसके बाद गोमो में 9:28-9:30, पारसनाथ में 9:48-9:50 और कोडरमा में 10:33-10:35 तक ठहराव होगा।

PM Modi करेंगे उद्घाटन

ट्रेन हावड़ा से शुरू होकर गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, निहालगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद से होकर रात 9:00 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। 22 जनवरी से नियमित रूप से चलने वाली हावड़ा-आनंदविहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस में गुरुवार से टिकट बुकिंग शुरू होने की संभावना है। इस ट्रेन में केवल स्लीपर श्रेणी के टिकट उपलब्ध होंगे। स्लीपर के सात और जनरल के 10 कोच जुड़े होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पैंट्री कार भी शामिल किया जाएगा, जिससे खाने-पीने की सुविधा भी सुनिश्चित होगी।

यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए आधुनिक और आरामदायक यात्रा का इंतजाम किया गया है। स्लीपर कोच और जनरल कोचों में पर्याप्त सीटें और सफाई का ध्यान रखा गया है। पैंट्री कार की मौजूदगी से लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान खाने-पीने की जरूरत पूरी होगी। इस नई ट्रेन से हावड़ा, धनबाद और उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय कम होगा और लोग तेज़ और सुरक्षित परिवहन का लाभ उठा सकेंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस राज्य और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, साथ ही व्यापार और पर्यटन के लिए नए अवसर भी पैदा करेगी।

Read More : Indian Railways का बड़ा ऐलान, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में खत्म होगा VIP कल्चर; आम आदमी के लिए पूरी सुविधा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?