PM Modi Visit Live : PM मोदी ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया, बोले- सोमनाथ और राम मंदिर के निर्माण पर क्या हुआ, सब जानते हैं

.jpg)
केदारनाथ धाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उत्तराखंड पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पीएम सुबह 8:30 बजे केदारनाथ मंदिर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए और महादेव का रुद्राभिषेक किया।
A memorable visit to Devbhoomi Uttarakhand! Watch these highlights from Kedarnath and Badrinath. pic.twitter.com/TOuKEf9adH
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2022
दो रोपवे का शिलान्यास किया
इसके बाद पीएम ने गौरीकुंड को केदारनाथ और गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने आदिगुरू शंकराचार्य की समाधिस्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। अब वे बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। पीएम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वे चीन की सीमा से भारत के अंतिम गांव माणा में जनसभा करेंगे।
पहाड तक पहुंचाई वैक्सीन
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर पहले की सरकार होती तो यहां कोरोना की वैक्सीन नहीं आती। लेकिन ये मोदी है मैंने कहा कि पहाड़ तक वैक्सीन पहुंचनी चाहिए। मुझे खुशी है कि उत्तराखंड और हिमाचल के लोगों ने सबसे पहले वैक्सीनेशन का कार्य किया। डबल इंजन की सरकार के कारण उत्तराखंड में विकास होने लगा है। लोग वापस आ रहे हैं। कनेक्टिविटी के बिना पहाड़ जैसा जीवन पहाड़ बन जाता है। हमारी सरकार इसपर काम कर रही है। विकास कार्यों में तेजी आ रही है।
पहाड़ के लोगों की उपेक्षा की
आज मैं देशवासियों से एक प्रार्थना करता हूं कि आप यात्रा पर जितना खर्च करते हैं उसके पांच प्रतिशत से आप स्थानीय उत्पाद जरूर खरीदें। इससे वहां के लोगों को रोजी-रोटी मिलेगी। इससे आपके जीवन में आनंद और संतोष होगा। पहाड़ के लोगों की पहली पहचान यही होती है वे बहुत मेहनती हैं। वे संकटों के बीच जीना सीख लेते हैं। पहले की सरकारों ने उनके सामर्थ्य को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया। उनका पहाड़ जैसा हौसला है उन्हें किसी चीज की जरूरत नहीं है। राम मंदिर और सोमनाथ में क्या हुआ यह सब जानते हैं। दशकों तक हमारे आध्यात्मिक केंद्रों की दशा खराब थी।
श्रमिकों का ख्याल रखना
पीएम मोदी ने कहा कि रोपवे बनने से समय बचेगा और भक्ति में और ज्यादा मन लगेगा। यहां काम करना कठिन होता है। ऊंचाई पर जाकर काम करना होता है। भगवान से प्रार्थना करें कि कोई अनहोनी ना हो जाए। काम करने वाले लोगों को मजदूर मत समझना, वो परमात्मा की सेवा कर रहे हैं। उन्हें अपनी संतान, भाई-बहनों की तरह संभालना।

PM Modi Visit Kedarnath Live : देहरादून से केदारनाथ के लिए हुए रवाना PM मोदी, पूजा के बाद अंतिम भारतीय गांव माणा में करेंगे सभा
