PM Modi Tamil Nadu Visit : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी 13 से 15 जनवरी तक तमिलनाडु में रहेंगे और इस दौरान किसानों के साथ पोंगल उत्सव मनाएंगे। यह पहली बार होगा जब मोदी सीधे किसानों के साथ पारंपरिक फसल उत्सव में शामिल होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह दौरा चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा है। पार्टी इस दौरे को ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव दिखाने का अवसर मान रही है।
बता दें कि पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख फसल उत्सव है, जो कि ग्रामीण समुदाय के लिए भावनात्मक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। पार्टी को उम्मीद है कि पीएम मोदी का सीधा जुड़ाव किसानों और ग्रामीण वोटरों तक सकारात्मक संदेश देगा।
PM का इन मुद्दों पर फोकस
भाजपा का मानना है कि इस दौरे से किसानों के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित होगा, साथ ही तमिल परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से पार्टी का जुड़ाव होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी का दौरा विशेष रूप से पोंगल के इर्द-गिर्द ही फोकस किया गया है। इस दौरान वे स्थानीय किसानों से बातचीत करेंगे, उनके अनुभव जानेंगे और पारंपरिक उत्सव में भाग लेकर उन्हें सम्मान देंगे।
होगा संदेश
वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि चुनाव करीब आते ही किसानों के साथ पोंगल मनाना राजनीतिक और सांस्कृतिक संदेश देगा। साथ ही हमारी सरकार कृषि और ग्रामीण समुदाय के मुद्दों को गंभीरता से लेती है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रधानमंत्री का इस तरह का सांस्कृतिक और पारंपरिक जुड़ाव चुनावी माहौल में पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।
Read More: Sakat Chauth 2026 का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का टाइम, जानें यहां




