PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर देशभर के किसानों में उत्सुकता बनी हुई है। जनवरी गुजर गया, फरवरी भी खत्म होने को है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। करोड़ों लाभार्थी रोज पूछ रहे हैं। आखिर खाते में 2,000 रुपये कब आएंगे? फिलहाल सरकार की ओर से कोई पुख्ता ऐलान नहीं हुआ है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त 24 फरवरी को जारी हो सकती है। हालांकि कृषि मंत्रालय ने ऐसी किसी तारीख की पुष्टि नहीं की है।
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त
यह भी कहा जा रहा है कि होली से पहले किसानों को किस्त का तोहफा मिल सकता है, लेकिन यह भी सिर्फ कयास है। जब तक आधिकारिक सूचना जारी नहीं होती, किसी भी तारीख को अंतिम नहीं माना जा सकता। योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में 6,000 रुपये किसानों के खातों में भेजे जाते हैं। भुगतान सीधे डीबीटी के जरिए होता है, इसलिए तारीख तय होते ही लाभार्थियों के मोबाइल पर संदेश पहुंच जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया या अपुष्ट खबरों पर भरोसा करने से बेहतर है कि किसान सरकारी वेबसाइट या अधिकृत सूचना का इंतजार करें।
ऐसे करें अपना स्टेटस चेक
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त अटकी है या प्रक्रिया में है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेटस देखा जा सकता है। इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाएं, ‘Farmer’s Corner’ में ‘Know Your Status’ विकल्प चुनें, फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें। ओटीपी सत्यापन के बाद आपकी 22वीं किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
जरूर करें पूरा
कई बार किस्त इसलिए रुक जाती है क्योंकि आधार लिंकिंग, पैन वेरिफिकेशन या बैंक खाते की जानकारी अधूरी होती है। यदि आवेदन ‘पेंडिंग’ दिखा रहा है तो समझ लें कि कोई न कोई औपचारिकता बाकी है। समय रहते दस्तावेज अपडेट कर लेने से भुगतान में देरी नहीं होगी। फिलहाल, 22वीं किस्त की तारीख को लेकर सस्पेंस जारी है। जैसे ही केंद्र सरकार घोषणा करेगी, किसानों के इंतजार की घड़ी खत्म हो जाएगी। तब तक सलाह यही है कि अफवाहों से बचें और आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।
Read More : JP Power Chairman मनोज गौड़ का सरेंडर, शेयरों में गिरावट



