Home » बिजनेस » PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 4 हजार और किसकी अटक सकती है रकम?

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 4 हजार और किसकी अटक सकती है रकम?

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी जानकारी सामने आई है। इस बार कुछ किसानों के खाते में सामान्य 2 हजार रुपये नहीं, बल्कि पूरे 4 हजार रुपये ट्रांसफर होने वाले हैं। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और करोड़ों किसानों को इसका सीधा लाभ मिल चुका है। कई किसानों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या 22वीं किस्त में सभी को 4-4 हजार रुपये मिलेंगे।

दरअसल, यह अतिरिक्त राशि केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी पिछली यानी 21वीं किस्त किसी कारणवश अटक गई थी। सरकार ऐसे मामलों में अगली किस्त के साथ पिछली रुकी हुई राशि जोड़कर भेजती है।

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त

हर किस्त के दौरान तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से हजारों किसानों का पैसा अटक जाता है। कई बार ई-केवाईसी अधूरी होती है, तो कभी बैंक डिटेल्स में गड़बड़ी सामने आती है। जब किसान बाद में इन कमियों को दूर कर लेते हैं, तो सरकार अगली किस्त में बकाया रकम भी जोड़ देती है। पीएम किसान योजना के तहत, साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना शुरू होने के बाद से अब तक किस्त की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसका कारण बजट का ढांचा है, जो पहले से तय है। हालांकि, हर साल बजट से पहले यह उम्मीद जरूर रहती है कि राशि बढ़ाई जा सकती है।

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

सरकार ने साफ कर दिया है कि जो किसान जरूरी शर्तें पूरी नहीं करेंगे, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। सबसे बड़ा कारण ई-केवाईसी का अधूरा होना है। इसके अलावा, आधार का बैंक खाते से लिंक न होना या DBT सुविधा बंद होना भी भुगतान में रुकावट बन सकता है। कई बार किसान खाते का नंबर, IFSC कोड या बैंक का नाम गलत दर्ज कर देते हैं। ऐसी छोटी-सी गलती भी किस्त अटकने की वजह बन जाती है। इसलिए सलाह दी जा रही है कि किसान समय-समय पर पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी जरूर जांच लें।

आधिकारिक तारीख घोषित नहीं

पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर चार महीने के अंतराल पर जारी होती हैं। इसी पैटर्न को देखें तो 22वीं किस्त फरवरी महीने में आने की संभावना है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले किसानों की निगाहें सरकार पर टिकी हैं। अगर योजना के बजट में इजाफा होता है, तो आने वाले समय में किस्त की राशि बढ़ने की उम्मीद भी मजबूत हो सकती है।

Read More : Trump Tariff: मखाना की कीमत में भारी वृद्धि, अमेरिका में घट सकती है 40-60% मांग!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?