Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कई ऐसे उपाय किए जाते हैं जिससे कभी भी घर में पैसों की कमी ना आए। इसीलिए आज हम आपको ऐसा ही एक उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं आएगी। मोर पंख के बारे में तो आप जानते होंगे मोर पंख भगवान श्री कृष्ण और कुबेर दोनों को बेहद प्रिय होता है।
इसे घर में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और यह धन को आकर्षित करता है। घर में ऐसी कई जगह है जहां मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। आइए अब हम जानते हैं कि आप किन जगहों पर मोर पंख रखेंगे तो आपके घर में धन की बरसात होने लगेगी।
पूजा घर में रखें मोर पंख
घर में पूजा घर के भीतर अगर आप मोर पंख रखते हैं तो यह बेहद शुभ और सकारात्मक माना जाता है। पूजा घर में अगर तीन या सात मोर पंख रखे हुए हैं तो इससे कुबेर देव प्रसन्न होंगे और आपके घर में सुख शांति और बरकत आएगी कमी नहीं आएगी। घर में धन टिकेगा और सुख समृद्धि बनी रहेगी।
तिजोरी या अलमारी में रखे मोर पंख
घर में अलमारी और तिजोरी में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप घर की तिजोरी या अलमारी में लाल कपड़े में पांच मोर पंख बंद कर रख देते हैं तो इससे कुबेर देवता प्रसन्न हो जाते हैं और आपके घर में मोर पंख धन को आकर्षित करता है। इस घर में रखने से धीरे-धीरे धन का भंडार भरने लगता है।
मुख्य द्वार पर रखे मोर पंख
अगर आप घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख रखते हैं तो यह बेहद शुभ माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे पर सात मोर पंख का बुके लटका दे या सात मोर पंख किसी भी आकृति में बनाकर लगा दे इसे घर की शुद्धि होगी और घर में कुबेर देवता का आशीर्वाद बरसेगा। इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाएगी और घर में धन और सौभाग्य भर जाएगा।
Read More:- सस्ते में डिप एयर फ्रायर खरीदने का शानदार मौका, Amazon पर मिल रहा बंपर ऑफर





