PhysicsWallah : एजुकेशन टेक कंपनी PhysicsWallah का शेयर इन दिनों चर्चा में है। शानदार लिस्टिंग के बावजूद अब यह अपने आईपीओ प्राइस से नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी की शुरुआत एक छोटे यूट्यूब चैनल से हुई थी और आज यह बड़े एडटेक ब्रांड के रूप में उभरी है। Alakh Pandey ने 2016 में एक यूट्यूब चैनल से इसकी शुरुआत की थी। इसका मकसद छात्रों को सस्ती और बेहतर शिक्षा देना था। धीरे-धीरे कंपनी ने JEE, NEET और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने में अपनी पहचान बना ली।
नवंबर 2025 में कंपनी का आईपीओ आया, जिसमें शेयर का प्राइस 103 से 109 रुपये रखा गया। लिस्टिंग के दिन शेयर 33 फीसदी प्रीमियम के साथ 145 रुपये पर खुला और 162 रुपये तक पहुंच गया। इससे निवेशकों को शुरुआत में अच्छा फायदा मिला।
PhysicsWallah का शेयर
लिस्टिंग के बाद शेयर में गिरावट शुरू हो गई। कुछ समय तक यह 128 से 135 रुपये के बीच बना रहा, लेकिन जनवरी के बाद इसमें तेज गिरावट आई। मार्च में यह 77.72 रुपये तक गिर गया, जो इसका ऑल-टाइम लो रहा। फिलहाल, यह शेयर करीब 87 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। यह अपने आईपीओ प्राइस से करीब 25 फीसदी और लिस्टिंग प्राइस से काफी नीचे है। इससे निवेशकों को निराशा जरूर हुई है।
ब्रोकरेज ने दी ‘Buy’ रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने इस शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। फर्म ने इसका टार्गेट प्राइस 110 रुपये बताया है। यानी मौजूदा स्तर से इसमें करीब 25-26 फीसदी की बढ़त की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, कंपनी का कम लागत वाला मॉडल इसे पारंपरिक कोचिंग संस्थानों से अलग बनाता है। साथ ही इसका ‘डिजिटल-फर्स्ट’ अप्रोच इसे तेजी से बढ़ने में मदद करता है। कम इंफ्रास्ट्रक्चर लागत भी इसके लिए फायदेमंद है।
Read More : Bihar में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार का आज इस्तीफा; नए सीएम पर मंथन शुरू




