CM Yogi:- हाल ही में लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 0.1 का आयोजन किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ वैश्विक निवेशक और कई उद्यमी भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ में मंगलवार के दिन किया गया। इस कार्यक्रम को लखनऊ के जाने-माने होटल ताज में आयोजित किया गया है।
सीएम योगी समेत कई लोग हुए शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद है। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के साथ 11 कंपनियों के एमओयू किया है। इस दौरान मेडिकल डिवाइस और नई दवाइयां पर मिलकर शोध किया जाएगा। जिससे कि आने वाले भविष्य में काम आ सकें।
कोई अपना पराया नहीं होगा – सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहां की हमने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस बीमारी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इसके साथ ही योगी ने आगे कहा 2017 से पहले जब सुरक्षा नहीं हुआ करती तो पहले से उद्यम हुआ करते थे जो की पलायन करने लगे थे, लेकिन अब हम लोगों ने जीरो टॉलरेंस तय किया है जिसके चलते अब कोई अपना पराया नहीं होगा। इससे लोगों का हित होगा।
यूपी के हुए 50 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को अब तक लगभग 50 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो गए हैं। बेरोजगारी दर में यूपी सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं आज हमारे पास में लैंड बैंक भी मौजूद है जब सभी लोग प्रयास करेंगे तो परिणाम सामने जरूर आएंगे। योगी जी ने कहा कि हमने ललितपुर में प्रदेश के पहले फार्मा पार्क के लिए लैंड अधिग्रहण कर ली है। पार्क के विकास के कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है इसके साथ ही यूपी में सेंट्रल लेवल की लेबोरेटरी पहले से ही मौजूद है। इसी तरह से लगातार लोगों के हित में कार्य किया जा रहे हैं।
Read More:- उत्तराखंड के विकासनगर में दर्दनाक हादसा, तीन यात्रियों के मौत कई लोग हुए घायल





