Home » उत्तर प्रदेश » पंकज चौधरी ने सीएम योगी के पैर छूकर राजनीतिक अटकलें को दिया विराम, दिया नया संदेश

पंकज चौधरी ने सीएम योगी के पैर छूकर राजनीतिक अटकलें को दिया विराम, दिया नया संदेश

Uttrprdaesh News:- राजनीति जहां हो वहां अटकलें न हो ऐसा संभव ही नहीं है। कभी कुछ अटकलें सच होती है तो कुछ अटकलें भ्रम होती है। आज हम ऐसी ही कुछ अटकलें की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी को लेकर कई अटकलें देखने को मिल रही थी। लेकिन ऐसे में भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पद संभालने के बाद सीएम योगी के पैर छूकर इन अटकलें पर विराम लगा दिया है।

अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपना पद संभालने के बाद गोरखपीठ और पीठाधीश्वर के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पैर छूकर इन सभी अटकलें को विराम दे दिया है। इनके ऐसा करने से यह संदेश मिला कि सरकार और संगठन के बीच तालमेल न होने का यह आरोप केवल मिथ्य है।

राजनीतिक अटकलें हैं गलत

पंकज चौधरी ने ऐसा करके लोगों को यह संदेश दिया है कि भले ही पहले कुछ रहा हो लेकिन अब समय और सहयोग के साथ समीकरणों द्वारा सब कुछ बदला जा चुका है। इससे साफ है कि इन दोनों के बीच की दूरी खत्म हो चुकी है और सरकार के साथ संगठन मिलकर नई इबारत लिखने को तैयार बैठे हैं।

समन्वय और सहमति से होंगे फैसला

पंकज चौधरी ने सीएम योगी के अलावा पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ रमापति राम त्रिपाठी के भी पैर छुए। लेकिन योगी के पैर सुन इस बात का संदेश दे गया कि सत्ता और संगठन में ना केवल सामंजस्य रहेगा बल्कि इसके साथ ही समन्वय और सहमति से सभी फैसले लिए जाएंगे।

लोगों के हाथ लगी निराशा

लोग इन दोनों के बीच में कुछ गलत तलाशने की कोशिश कर रहे थे। अटकलें चल रही थी और लोग जो सोच रहे थे पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री को सम्मान देते हुए उनके पैर छूकर उन लोगों को गलत साबित कर दिया है।

Read More:-सोना-चांदी के भाव पहुंचे तेजी के शिखर पर, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?