Home » स्पोर्ट्स » PAK vs SL: करो या मरो का मुकाबला, बारिश आई तो टूट जाएगा सेमीफाइनल का सपना

PAK vs SL: करो या मरो का मुकाबला, बारिश आई तो टूट जाएगा सेमीफाइनल का सपना

PAK vs SL
PAK vs SL

PAK vs SL : पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है। टूर्नामेंट की स्थिति ऐसी है कि यह मैच सीधे-सीधे सेमीफाइनल की राह तय करेगा। एक हार या साधारण जीत से काम नहीं चलेगा। सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। बल्लेबाजी अब तक टीम की कमजोर कड़ी रही है, ऐसे में दबाव और भी ज्यादा बढ़ गया है।

यह मुकाबला पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अगर मौसम ने खेल बिगाड़ दिया और मैच रद हो गया, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। पाकिस्तान ने अब तक दो मैच खेले हैं एक में हार और एक बारिश से रद हुआ है।

PAK vs SL: करो या मरो का मुकाबला

उनके पास फिलहाल 1 अंक है। श्रीलंका अपने दोनों मैच हार चुकी है। ऐसे में मैच धुलने पर पाकिस्तान के 2 अंक हो जाएंगे, जबकि न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पहले से 3 अंकों के साथ आगे है। इस स्थिति में न्यूजीलैंड सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा। पाकिस्तान के सामने सीधा फार्मूला है जिसके तहत, जीत भी चाहिए और बड़ी जीत चाहिए। अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का बचाव करना है, तो श्रीलंका को कम से कम 6 रन से हराना होगा।

वहीं अगर लक्ष्य का पीछा करना पड़ा, तो उसे 13.1 ओवर के भीतर हासिल करना जरूरी है। तभी नेट रन रेट में उछाल आएगा और टीम 3 अंकों के साथ न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ सकेगी। जरा सी चूक पूरे अभियान पर भारी पड़ सकती है।

मौसम की रिपोर्ट दे रही राहत

मौसम को लेकर राहत की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम, करीब 1 प्रतिशत है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। क्रिकेट फैंस को पूरा खेल देखने को मिल सकता है। अब सारा दारोमदार पाकिस्तान के प्रदर्शन पर रहेगा।

रिकॉर्ड पर नजर डालें तो श्रीलंका के खिलाफ टी20 में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 17 और श्रीलंका ने 12 जीते हैं। हालिया छह मैचों में भी पाकिस्तान ने चार बार बाजी मारी है। आंकड़े भले साथ दे रहे हों, लेकिन असली कहानी मैदान पर लिखी जाएगी। अब देखना है कि दबाव में पाकिस्तान संभलता है या सेमीफाइनल का सपना यहीं थम जाता है।

Read More : Tilak Verma ने की फॉर्म में वापसी, खेली 44 रनों की पारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?