झारखंड से बड़ी खबर आ रही है जहां रांची के बूटी मोड़ के पास एक चालक का शव बरामद किया गया है। बता दें की पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के चालक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार चालक का नाम राकेश कुमार बताया गया है। वह बिहार के औरंगाबाद के गोह का रहने वाला था। मृतक चालक 3 दिन पहले ही रांची आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। सदर थाने की पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच में जुटी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि रांची पहुंचने के बाद वह अत्यधिक तनाव में था। लाश के बगल से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ है।