OnePlus Nord CE 6 Lite:- वनप्लस के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद है। ऐसे में एक नया स्मार्टफोन जो कि जल्द ही लॉन्च है होने की उम्मीद की जा रही है। वनप्लस के इस शानदार स्मार्टफोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 7000mAh की तगड़ी बैटरी मिलने वाली है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।
ऐसे में कंपनी इसमें दो और फोन ऐड कर सकती है जिसमें पहला स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड CE 6 है और दूसरा स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड CE 6 लाइट है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को मई के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कई शानदार ऑप्शंस मिलने वाले हैं जो कि आपको हैरान कर देंगे।
वनप्लस के स्मार्टफोन के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
कंपनी के इस वनप्लस नॉर्ड CE 6 लाइट स्मार्टफोन में आपको 6.7 एलसीडी डिस्प्लै मिल सकता है, उसके साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल जाएगा। वही मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करेगी और इसकी खासियत यह है कि इसकी बैटरी बहुत शानदार रहने वाली है। स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और अन्य सेंसर मिल जाएंगे इसके साथ ही इसमें आपको सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है। वहीं इसमें एंड्रॉयड 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ मिल सकता है। वहीं इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाएगा।
वनप्लस के स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत
वनप्लस के इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 23000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि लॉन्च ऑफर के बाद इसकी कीमत केवल 20000 रुपए से नीचे रहने वाली है। इसमें सबसे अलग बात यह है कि यह फोन बिना चार्जर के आएगा।
वनप्लस नॉर्ड 6
स्मार्टफोन की नोट सीरीज को लेकर टीजर जारी करना शुरू कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद की जा रही है, जो की स्मार्टफोन तो बहुत ही तगड़ा पावरफुल बनाएगी। इस स्मार्टफोन में आपको 165Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है, साथ ही इसमें बैटरी 9000mAh मिल जाती है साथ ही इसमें 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाता है। इस स्मार्टफोन में आपको कई कलर ऑप्शंस भी मिल जाते हैं।
Read More:- उत्तराखंड में 1 अप्रैल से लागू होंगे बिजली को लेकर नए नियम, नई दरें लागू होने से हो सकती है इतनी बढ़ोतरी





