Home » टेक न्यूज़ » Oneplus का प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन मचाएगा मार्केट में बवाल, आईफोन को देगा मात

Oneplus का प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन मचाएगा मार्केट में बवाल, आईफोन को देगा मात

Oneplus 15T:- वनप्लस का तगड़ा स्मार्टफोन अपने प्रीमियम लुक के साथ मार्केट में जल्द ही तहलका मचाने आ रहा है। कंपनी इस बात का दावा करती है कि अपने सेगमेंट में यह सबसे स्लिम वेजल्स वाला स्मार्टफोन रहने वाला है। इस स्मार्टफोन में तगड़ी बैटरी और पेरिस्कोप कैमरा के साथ जबरदस्त फीचर्स मिलने की संभावना है। वनप्लस के स्मार्टफोन को कंपनी जल्द ही लॉन्च करेगी।

कंपनी के स्मार्टफोन का नाम Oneplus 15T बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में बहुत ही शानदार फीचर्स रहने वाले हैं और इसके साथ ही इसका कैमरा भी बहुत जबरदस्त मिलने वाला है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वनप्लस स्माटफोन की खासियत

वनप्लस के स्मार्टफोन में शानदार डिजाइन जबरदस्त फीचर्स और का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को एक तस्वीर में वनप्लस के साथ आईफोन 17 प्रो दिखाया गया है। वनप्लस फोन के चारों तरफ स्क्रीन के किनारे पतली लाइन नजर आ रही है और अंदाज़ है कि यह स्मार्टफोन बहुत ही शानदार होगा।

वनप्लस स्माटफोन के फीचर्स

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में आपको कई जबरदस्त अपडेट देखने को मिलेंगे। जिसमें आपको सिक्स पॉइंट 32 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा और 1.5k रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें गेमिंग वीडियो देखने का अनुभव प्राप्त होगा। इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेनरेशन 5 मिलने की उम्मीद की जा रही है।

वही कैमरे की बात करें तो इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीस्कोप लेंस मिलेगा जो की 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट देखने को मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन में आपको 7500mAh की बैटरी मिल सकती है जो की 100W का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसमें आपको 50 वाट का वायरलेस चार्जिंग भी दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में आपको ip68 69 रेजिस्टेंस बॉडी भी देखने को मिल सकती है।

वनप्लस की लॉन्चिंग डेट

वनप्लस के इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से तय नहीं की गई है। हालांकि संभावना है कि 2026 के आखिरी तक इसे चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

Read More:- शनि रक्षा कवच का पाठ देगा सभी परेशानियों से मुक्ति, जाने कैसे हर समस्या होगी हल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?