Home » मोबाइल » OnePlus Nord CE5 5G क्रोमा पर मिल रहा इतना डिस्काउंट, फटाफट करें खरीदारी

OnePlus Nord CE5 5G क्रोमा पर मिल रहा इतना डिस्काउंट, फटाफट करें खरीदारी

OnePlus Nord CE5
OnePlus Nord CE5

OnePlus Nord CE5 : अगर आप लंबे समय से 25 हजार रुपये के अंदर ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें बैटरी की टेंशन न हो और परफॉर्मेंस भी दमदार मिले, तो OnePlus Nord CE5 5G इन दिनों चर्चा में है। इसकी भारी छूट और पावरफुल स्पेसिफिकेशन, जिसने मिड-रेंज सेगमेंट में हलचल मचा दी है। आमतौर पर OnePlus Nord CE5 5G की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है, लेकिन क्रोमा की वेबसाइट पर यह फोन सीधे 4,000 रुपये सस्ता हो गया है। इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद ग्राहक इसे 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ब्रांडेड 5G फोन अब 25 हजार से कम में मिल रहा है।

एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ करीब 1,250 रुपये तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है। ऐसे में फाइनल कीमत और नीचे आ जाती है। साथ ही एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।

OnePlus Nord CE5

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7100mAh की विशाल बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी आमतौर पर इस सेगमेंट में देखने को नहीं मिलती। एक बार चार्ज करने के बाद यह फोन लंबे समय तक आराम से चल सकता है, चाहे आप वीडियो देखें, गेम खेलें या सोशल मीडिया यूज करें। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद चार्जिंग में वक्त नहीं लगता। फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी कुछ ही समय में काफी हद तक चार्ज हो जाती है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में भी दम

OnePlus Nord CE5 5G में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रॉलिंग और गेमिंग भी बेहद स्मूथ रहती है। इसके अंदर मीडियाटेक का 8350 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी है।

Read More : Weather Update: मैदानी इलाकों में कोहरे से विजिबिलिटी कम, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना; 57 उड़ानों को किया रद्द

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?