Home » उत्तर प्रदेश » Noida Airport Inauguration: पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, हाई अलर्ट पर पूरा NCR

Noida Airport Inauguration: पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, हाई अलर्ट पर पूरा NCR

Noida Airport Inauguration
Noida Airport Inauguration

Noida Airport Inauguration : एनसीआर के विकास की दिशा आज एक बड़ा मोड़ लेने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद Noida International Airport का उद्घाटन होने जा रहा है, जिसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है। यह परियोजना सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक नक्शे को बदलने की क्षमता रखती है। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। चारों तरफ उत्साह का माहौल देखने को मिला। Narendra Modi के पोस्टर्स और बैनर लगे हुए हैं और लोग उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने पहुंचे हैं।

उद्घाटन समारोह को देखते हुए पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। पुलिस कमिश्नरेट, ट्रैफिक विभाग और खुफिया एजेंसियां मिलकर हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं। पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है, जहां बिना जांच के किसी की एंट्री संभव नहीं है।

Noida Airport Inauguration

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सबसे पहले वे टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे एयरपोर्ट के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करने की संभावना है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी अब SPG के हाथों में है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस, पीएसी, ट्रैफिक पुलिस और खुफिया एजेंसियों के हजारों जवान तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल तक हर रास्ते को पहले ही सेनिटाइज कर दिया गया है। ड्रोन कैमरे और हाईटेक सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

ट्रैफिक प्लान से तय होगा सफर

इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग मार्ग तय किए गए हैं। मेरठ और गाजियाबाद से आने वाले वाहन ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे के जरिए पहुंचेंगे, जबकि मथुरा और अलीगढ़ से आने वालों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का रूट तय किया गया है। हर मार्ग पर पुलिस की तैनाती की गई है ताकि जाम की स्थिति न बने।

दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से आने वाले लोगों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। उन्हें एक्सप्रेस-वे से निर्धारित कट के जरिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय से पहले निकलें और भीड़ से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

शटल सेवा की सुविधा

कार्यक्रम के लिए कुल 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां अलग-अलग वर्गों के लिए व्यवस्था की गई है। आम जनता, मीडिया, पुलिस और बसों के लिए अलग-अलग पार्किंग निर्धारित की गई है। पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए शटल बसों की व्यवस्था भी की गई है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। मीडिया कर्मियों के लिए अलग एंट्री और पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां से उन्हें मीडिया जोन तक ले जाया जाएगा। करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन पूरे क्षेत्र के लिए नई संभावनाओं का द्वार है। इससे रोजगार, व्यापार और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। अब सबकी नजरें उस पल पर टिकी हैं, जब यह एयरपोर्ट आधिकारिक रूप से शुरू होगा और एनसीआर को नई उड़ान देगा।

Read More : AI की जंग में यूजर्स की जीत, Gemini में ChatGPT की मेमोरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?