Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार के 9 साल हुए पूर्व, घरेलू पर्यटन में यूपी देश में बना नंबर वन

उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार के 9 साल हुए पूर्व, घरेलू पर्यटन में यूपी देश में बना नंबर वन

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार को लगभग 9 साल पूर्ण हो चुके हैं। इस खास मौके पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई है। घरेलू पर्यटन में यूपी देश में पहले स्थान पर जा पहुंचा है। ऐसे में संस्कृति और पर्यटन एक साथ मिलकर प्रदेश के विकास को नई दिशा देते नजर आ रहे हैं। 9 सालों में ग्रेवयार्ड इकोनामी से टेंपल इकोनामी तक का यह बदलाव उत्तरप्रदेश के बदलते स्वरूप और सांस्कृतिक आत्मविश्वास को साफ दर्शाते नजर आ रहा है। 2017 के बाद में प्रदेश के कानून व्यवस्था को सुधारते देखा गया है यही वजह है कि आज साल 2025 में 165 करोड़ पर्यटन यूपी आते हैं। उसमें 36 लाख विदेशी पर्यटक शामिल रहे हैं।

यूपी बना कई आयोजनों का केंद्र

इन बातों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोग भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताई है, उनका कहना है कि घरेलू पर्यटन में उत्तरप्रदेश देश में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। ऐसे में राम मंदिर से अयोध्या में वर्ष 2025 में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं का आवाहन की दीपोत्सव और देव दिवाली और ब्रज के रंग उत्सव जैसे आयोजन और आर्थिक गतिविधियों के केंद्र बन चुके हैं।

पर्यटन सुविधा हुई विकसित

पर्यटन मंत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार की तरफ से अयोध्या बज विंध्याचल चित्रकूट और नैमिषारण्य के विकास के लिए विशेष परिषद का गठन किया गया है। वही कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण और तीर्थ यात्राओं का अनुदान भी किया गया है। आगरा और मथुरा में हेलीकॉप्टर शुरू किए गए। लखनऊ प्रयागराज और कपिलवस्तु में हेलीकाप्टर सेवाएं संचालित कर दी गई है। वही उनका कहना है कि कुशीनगर बुद्ध थीम पार्क और चित्रकूट में पर्यटन सुविधाएं विकसित करवाई जा रही है।

उत्तरप्रदेश में 36000 करोड़ का निवेश

पर्यटन मंत्री के अनुसार पर्यटन नीति 2022 के अंतर्गत 36681 करोड़ का निवेश किया गया है। जिसमें करीब 5 लाख रोजगार के अवसर बनने की संभावना भी है। वही 1757 पर्यटन निकायों का पंजीकरण भी कराया गया है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 234 गांव का चयन हुआ है। वही 2026 और 27 तक 50000 होम स्टे विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही वन्य जीव क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं 850 गाइडों को भी प्रशिक्षित किया गया है।

Read More:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रहेंगे दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे भेंट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?