New Year 2026 : नया साल आते ही मोबाइल स्क्रीन पर सबसे ज्यादा हलचल WhatsApp पर ही देखने को मिलती है। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप के मुताबिक, न्यू ईयर के दिन मैसेज और कॉल का ट्रैफिक सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ जाता है। दुनिया भर में रोजाना जहां औसतन 100 बिलियन से ज्यादा मैसेज और करीब 2 बिलियन कॉल होती हैं, वहीं 31 दिसंबर और 1 जनवरी के बीच 24 घंटे में यह आंकड़ा अपने चरम पर पहुंच जाता है। अलग-अलग देशों और टाइम जोन में लोग एक-दूसरे को बधाई देने में जुट जाते हैं।
न्यू ईयर 2026 को खास बनाने के लिए WhatsApp ने कई नए और फेस्टिव फीचर्स लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे पहले 2026 थीम पर तैयार किया गया नया स्टिकर पैक शामिल है, जिसे पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
New Year 2026: लोकप्रिय फीचर
बता दें कि ये स्टिकर्स खासतौर पर नए साल की शुभकामनाएं भेजने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इस बार WhatsApp ने वीडियो कॉल को भी और मजेदार बना दिया है। न्यू वीडियो कॉल इफेक्ट्स के जरिए यूजर्स कॉल के दौरान फायरवर्क्स, कंफेटी और सितारों जैसे एनिमेशन ऑन कर सकते हैं। इससे वीडियो कॉल सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि जश्न का हिस्सा बन जाएगी। न्यू ईयर के मौके पर WhatsApp एक पुराना लेकिन लोकप्रिय फीचर भी वापस ला रहा है। जब कोई यूजर कंफेटी इमोजी के साथ किसी मैसेज पर रिएक्ट करता है, तो चैट स्क्रीन पर खास एनिमेशन नजर आएगा। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर त्योहारों के दौरान चैट को ज्यादा जीवंत बनाता है।
एनिमेटेड स्टिकर
WhatsApp ने पहली बार स्टेटस के लिए एनिमेटेड स्टिकर पेश किए हैं। यूजर्स 2026 थीम वाले लेआउट के साथ एनिमेटेड स्टिकर जोड़कर अपने कॉन्टैक्ट्स को नए साल की बधाई दे सकते हैं। इससे स्टेटस अपडेट पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आएंगे। फेस्टिव फीचर्स के साथ-साथ WhatsApp ने ग्रुप चैट में प्लानिंग आसान बनाने पर भी फोकस किया है। यूजर्स अब इवेंट बना सकते हैं, उसे पिन कर सकते हैं। RSVP जुटा सकते हैं और सभी अपडेट एक ही जगह शेयर कर सकते हैं।
न्यू ईयर पार्टी की प्लानिंग में खाने-पीने या एक्टिविटीज तय करने के लिए पोल फीचर मददगार साबित होगा। लाइव लोकेशन शेयरिंग से सभी को सही जगह तक पहुंचने में आसानी मिलेगी। वहीं, वॉयस नोट्स और वीडियो मैसेज के जरिए दूर बैठे लोग भी जश्न का हिस्सा बन सकेंगे।
Read More : Adhir Ranjan Chowdhury ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बंगाली भाषी लोगों पर हो रहे हमलों का उठाया मुद्दा





