Home » मध्य प्रदेश » MP में रेलवे की नई व्यवस्था, शान-ए-भोपाल के लिए बदला चार्टिंग सिस्टम; इन यात्रियों को होगा फायदा

MP में रेलवे की नई व्यवस्था, शान-ए-भोपाल के लिए बदला चार्टिंग सिस्टम; इन यात्रियों को होगा फायदा

MP भोपाल
MP भोपाल

MP Railways: पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा फैसला लिया है। दरअसल, रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली शान-ए-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लिए अब पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से पूरे 12 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। बता दें कि यह नई व्यवस्था 12 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों की मानें तो इस बदलाव से खास तौर पर उन यात्रियों को फायदा मिलेगा जो दूर-दराज के गांवों और जिलों से ट्रेन पकड़ने आते हैं। पहले अंतिम समय तक वेटिंग और RAC की स्थिति को लेकर जो असमंजस रहता था, उससे अब बड़ी हद तक छुटकारा मिल सकेगा।

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। शुरुआत में यह प्रयोग सिर्फ शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस पर लागू होगा। यदि सब कुछ सही रहा तो आगे अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में भी यही व्यवस्था लागू की जा सकती है।

MP: होती थी ये समस्याएं

रेलवे नियमों के अनुसार, ट्रेन का चार्ट प्रस्थान से 3-4 घंटे पहले बनता है, जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को तत्काल यात्रा योजना बदलने का मौका नहीं मिलता। कई बार लोग सिर्फ यह पता करने के लिए भी स्टेशन पहुंच जाते हैं कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। ऐसे में रेलवे का दावा है कि नई व्यवस्था से यह दिक्कत काफी हद तक खत्म हो जाएगी। नई व्यवस्था में रेलवे ने Emergency Quota को लेकर भी स्पष्टता दी है। शान-ए-भोपाल ट्रेन में आपातकालीन कोटे के आवेदन अब केवल कार्यदिवसों में और वह भी एक दिन पहले तक ही स्वीकार किए जाएंगे। इससे यात्रियों को पहले से ही पता रहेगा कि उन्हें इस कोटे में मौका मिलेगा या नहीं।

मिलेगा ये फायदा

  • दूर से आने वालों को बेवजह लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
  • यदि टिकट कन्फर्म न हो तो समय रहते दूसरा विकल्प खोजा जा सकेगा।
  • भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ कम होगी।
  • पक्की जानकारी मिलने से लोग आराम से यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

भोपाल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार यह कदम पूरी तरह यात्रियों के हित में है। उनके मुताबिक, 12 घंटे पहले चार्ट बनने से यात्रियों को अपने टिकट की स्थिति जानने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यदि यह मॉडल सफल रहता है तो भारतीय रेलवे में चार्ट तैयार होने का पूरा सिस्टम बदल सकता है।

Read More: Amit Shah और Rahul Gandhi के बीच राजनीतिक घमासान जारी, वोट चोरी पर हुई बहस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?