Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में नेपाली युवक करोड़ों की चरस के साथ गिरफ्तार, दो बैग में भरकर घूम रहा था 13.2 किलो नशे का सामान

यूपी में नेपाली युवक करोड़ों की चरस के साथ गिरफ्तार, दो बैग में भरकर घूम रहा था 13.2 किलो नशे का सामान

UttarPradesh News:- हाल ही में यूपी के कानपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है। कानपूर में पुलिस और एसटीएफ द्वारा गुरुवार के दिन दोपहर के समय हाईवे के पास एक नेपाली युवक जिसका नाम प्रदीप कुमार कर्ण बताया जा रहा है। इसको हिरासत में ले लिया। मामला यह है कि इस नेपाली कर्ण के पास 13.2 किलो चरस मिली है। नेपाली युवक इस चरण को नेपाल से तस्करी करके शहर लेकर आया था।

इस युवक को यह चरस शहर में सचेंडी और काकादेव आदि इलाकों में सप्लाई करना था। बताया जा रहा है कि इस चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2.6 करोड़ रुपए है। जिसे युवक दो झोलों में भरकर घूम रहा था।

चरस की तस्करी

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि यह युवक प्रदीप कुमार कर्ण नेपाल से इस चरस को तस्करी करके लाया था। जिसके बाद वह झकरकटी बस अड्डे पर उतरा और यहां से ऑटो से बर्रा बायपास गया। जहां से वह भूलेश्वर मंदिर की तरफ जा रहा था, लेकिन बीच में ही एसटीएफ और बर्रा पुलिस ने इसे पकड़ लिया। इस दौरान उसके पास चरस बरामद हुई मौके पर इस तौलने पर पता चला कि यह 13.02 किलो है। इसके बाद आरोपी ने इस बात को कबूला कि वह इस माल को भोलेश्वर मंदिर के पास एक युवक को देने जा रहा था।

लोगों की भीड़ हुई इकट्ठा

युवक को गिरफ्तार करते समय यहां पर जब शाम के समय 4:30 बजे पुलिस ने जब अंडरपास से आरोपी प्रदीप को पकड़ रही थी। इसी समय लोगों का आवागमन रोका गया जिसके चलते यहां पर भीड़ उमड़ गई और लोग इस गिरफ्तारी का वीडियो बनाने लग गए।

Read More:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में लापता बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?