Naqwi on Imran Khan: इमरान के बहाने विपक्ष पर हमला, BJP बोली- भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित, जो Pak गए उनका हाल देख लीजिए


दिल्ली। पाकिस्तान के सियासी हालातों को लेकर बीजेपी ने चिंता जताई है। साथ ही इमरान खान पर हमले को लेकर दूसरे सियासी दलों पर हमला बोला है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं।
मुसलमानों को है आजादी
नकवी ने कहा, "भारत हर किसी के लिए बेहद सुरक्षित देश है। यहां रहने वाले मुसलमान अन्य किसी भी देश की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। यहां के मुसलमानों को धार्मिक, निजी और स्वैच्छिक आजादी दी जाती है। आप भारत से पाकिस्तान जाने 1वालों का हश्र देख लीजिए। आपको फर्क मालूम हो जाएगा।"
भारत में मुसलमान सुरक्षित
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद भारत में भी सवाल उठ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने देश के विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इमरान खान पर पाकिस्तान में हमला हुआ है। पाकिस्तान की जमीन सुरक्षित नहीं हैं। भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं।
इमरान के पैर में गोली लगी
गौरतलब है कि पाक के पूर्व वजीर-ए-आजम इमरान खान पर रैली के दौरान गोलीबारी की गई। इसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि, आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। घटना में इमरान के पैर पर गोली लगी है।
भारत पर सवाल उठाने वाले सोचे
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पाक की घटना भारत पर सवाल उठाने वालों के लिए आईना है। भारत को बदनाम करने वालों को सबक लेना चाहिए। भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में इमरान खान पर हमला इस बात का पुख्ता सबूत है।
