Home » छत्तीसगढ़ » पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग हत्याकांड में मुस्ताक से पूछताछ जारी, चुनावी रंजीश में हत्या का अंदेशा

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग हत्याकांड में मुस्ताक से पूछताछ जारी, चुनावी रंजीश में हत्या का अंदेशा

Akshay Garg Murder Case:- पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग हत्याकांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुशलपुर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग का मर्डर हो चुका है। इनके मर्डर में तीन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया है जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में पुलिस जांच में लगी हुई है जिससे प्रारंभिक जांच में ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह चुनावी रंजिश के चलते किया हुआ मर्डर है।

दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट

जानकारी मिली है कि जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की हार हो गई थी इस हार के बाद में निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से विवाद बढ़ता चला गया। चुनाव लगभग 1 साल पहले हुआ था जिसकी हर के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके बाद में इस मामले लेकर दोनों ही पक्षों में बदले की भावना पनप रही थी। इस मामले में जांच करने के बाद पुलिस के आगे इस बात की सच्चाई आएगी यहां पर घटना के समय वह एक गाड़ी देखी गई थी जो की मुस्ताक की है। इस बारे में पता चलते ही पुलिस ने मुस्ताक को हिरासत में ले लिया और अब पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल के आसपास मौजूद थी मुस्ताक की गाड़ी

पुलिस की जांच के बाद यह बात सामने आई की वारदात के समय मुस्ताक की गाड़ी घटनास्थल के आसपास थी। जिसके बाद 11:00 बजे मुस्ताक ने अपनी गाड़ी गैराज में रखी और वहां से निकल गया। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना मिली और उन्होंने दोपहर के समय वाहन को जप्त कर लिया।

पुलिस जुटी पूछताछ में

पुलिस इस मामले को लेकर मुस्ताक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि मुस्ताक इस हत्याकांड से जुड़ा हुआ है और इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है इस बारे में वह पता लगाने की कोशिश में लगे हुए हैं। जल्द ही पुलिस द्वारा इस हत्याकांड की जांच करते हुए सच सामने लाया जाएगा। इस हत्याकांड के पीछे चुनावी रंजीश मानी जा रही है।

Read More:- लखनऊ और नोएडा में एआई सिटी विकसित करने को लेकर चर्चा, बैठक के बाद मिली इस प्रोजेक्ट को सहमति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?