Home » मध्य प्रदेश » MPESB Exam Calendar 2026 जारी, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सालभर का रोडमैप तय

MPESB Exam Calendar 2026 जारी, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सालभर का रोडमैप तय

MPESB Exam Calendar 2026
MPESB Exam Calendar 2026

MPESB Exam Calendar 2026 : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने वर्ष 2026 में होने वाली भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के आने से उम्मीदवारों को अब यह स्पष्ट हो गया है कि किस परीक्षा की तैयारी उन्हें कब तक पूरी करनी है। एमपीईएसबी की ओर से यह एग्जाम कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। कैलेंडर में सभी प्रमुख भर्तियों की संक्षिप्त लेकिन उपयोगी जानकारी दी गई है, जिससे परीक्षा की योजना बनाना आसान हो जाएगा।

जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर में कुल 21 अलग-अलग भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं को शामिल किया गया है। इसमें विभिन्न विभागों के पदों से जुड़ी परीक्षाएं हैं, जिनका इंतजार अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे थे। हर भर्ती के सामने परीक्षा का संभावित महीना और परिणाम जारी होने का अनुमानित समय भी दर्ज है।

MPESB Exam Calendar 2026 : तैयारी की रणनीति

विशेषज्ञों का मानना है कि एग्जाम कैलेंडर जारी होने से प्रतियोगी छात्रों को अपनी पढ़ाई की रणनीति तय करने में बड़ी सहायता मिलेगी। अब उम्मीदवार एक साथ कई परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे।

एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तिथियों में जरूरत पड़ने पर बदलाव भी हो सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए केवल अधिकृत पोर्टल पर ही भरोसा करें।

देखें लिस्ट

परीक्षा का नाम अनुमानित पद एग्जाम डेट / मंथ रिजल्ट जारी होने का माह
सूबेदार/उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 500 16 जनवरी 2026 से प्रस्तावित फरवरी 2026
समूह 2 उपसमूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 454 23 जनवरी 2026 से प्रस्तावित फरवरी 2026
समूह 1 उपसमूह 2 429 10 फरवरी 2026 से प्रस्तावित मार्च 2026
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की चयन परीक्षा 888 18 फरवरी 2026 से प्रस्तावित मार्च 2026
समूह 5 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा 100 फरवरी 2026 मार्च 2026
क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी, सहायक जेल अधीक्षक परीक्षा 1426 मार्च 2026 अप्रैल 2026
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ, भोपाल के अंतर्गत (अस्पताल सहायक, चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों हेतु भर्ती परीक्षा 1287 मार्च 2026 अप्रैल 2026
समूह 2 उपसमूह 4 500 अप्रैल 2026 जून 2026
समूह 03 उपयंत्री 900 अप्रैल 2026 जून 2026
एनिमल हसबेंडरी एवं डेयरी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा प्रवेश परीक्षा मई 2026 जून 2026
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा प्रवेश परीक्षा मई 2026 जून 2026
प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) & जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) प्रवेश परीक्षा जून 2026 जुलाई 2026
पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. तथा एम.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा प्रवेश परीक्षा जून 2026 जुलाई 2026
पीएटी प्रवेश परीक्षा प्रवेश परीक्षा जून 2026 जुलाई 2026
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पात्रता परीक्षा जुलाई 2026 सितंबर 2026
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पात्रता परीक्षा अगस्त 2026 अक्टूबर 2026
समूह 2 उपसमूह 2 131 सितंबर 2026 नवंबर 2026
समूह 4 के अंतर्गत सहायक वर्ग 3 व अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 200 सितंबर 2026 नवंबर 2026
समूह 1 उपसमूह 1 अक्टूबर 2026 नवंबर 2026
समूह 2 उपसमूह 1 अक्टूबर 2026 नवंबर 2026
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अक्टूबर 2026 दिसंबर 2026

Read More : CES 2026 में एलजी का बड़ा दांव, घर संभालेगा AI रोबोट ‘LG CLOiD’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?