Home » मध्य प्रदेश » MP News: देश में पानी बना जहर, इंदौर से हैदराबाद तक दूषित सप्लाई ने बढ़ाई चिंता

MP News: देश में पानी बना जहर, इंदौर से हैदराबाद तक दूषित सप्लाई ने बढ़ाई चिंता

MP
MP

MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से 20 लोगों की मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। कई अन्य लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या देश के शहरों में लोगों को सच में पीने लायक पानी मिल पा रहा है। जांच में सामने आया है कि समस्या केवल इंदौर तक सीमित नहीं है। देश के कम से कम सात बड़े शहरों में सप्लाई हो रहे पानी के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। गुजरात का गांधीनगर, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद, उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा, मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल, साथ ही हरियाणा के रोहतक और झज्जर में भी दूषित पानी की शिकायतें मिली हैं।

गुजरात के गांधीनगर में गंदा पानी पीने से टाइफाइड के 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। दो मरीजों की मौत ने हालात की गंभीरता बढ़ा दी है। वहीं हैदराबाद में अलग-अलग इलाकों से लिए गए पानी के नमूनों में सीवेज, कोलीफॉर्म बैक्टीरिया और औद्योगिक कचरे की पुष्टि हुई है, जो सीधे सेहत पर हमला कर रहे हैं।

MP News: देश में पानी बना जहर

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भी उल्टी, बुखार, पेट दर्द और दस्त के मामले तेजी से सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन में गंदा पानी मिल रहा है। हालांकि प्रशासन ने सीवेज मिलने की बात से इनकार किया है, लेकिन बीमारियों के आंकड़े खुद हालात बयान कर रहे हैं। रोहतक और झज्जर जिलों में लोगों को नलों से बदबूदार और गंदा पानी मिल रहा है। मजबूरी में लोग या तो टैंकर से पानी खरीद रहे हैं या दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।

भोपाल में भूजल पर लगी रोक

भोपाल में जांच के दौरान भूजल में कोलाई बैक्टीरिया मिलने के बाद नगर निगम ने जमीन के नीचे से पानी निकालने पर रोक लगा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यही बैक्टीरिया इंदौर की मौतों की बड़ी वजह बने हैं। दूषित पानी से डायरिया, हैजा, टाइफाइड और उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। कुछ मामलों में गिलियन बैरे सिंड्रोम जैसे गंभीर लक्षण भी देखे जा रहे हैं, जो नसों को प्रभावित करते हैं।

ऐसे करें बचाव

  • डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे हालात में उबला हुआ पानी ही पिएं।
  • नींबू पानी, नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट से शरीर में पानी की कमी पूरी करें।
  • हल्का भोजन, दही-चावल और खिचड़ी जैसे विकल्प अपनाएं।

Read More : Ration Card: लग्ज़री लाइफ जीने वालों पर चला डंडा, 2500 से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड कटे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?