कैराना सांसद इकरा हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर और सांसद दोनों ही जगह पर इकरा हसन चर्चा का विषय बनी हुई है। इकरा हसन ने वंदे मातरम को लेकर एक भाषण दिया इसके बाद वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। वंदे मातरम को लगभग 150 साल पूर्ण हो चुके हैं जिस पर संसद में इकरा हसन ने यह खास भाषण दिया था। जिसमें इन्होंने बहुत ही दिल छू लेने वाली बातें कहीं। इसके बाद पूरा संसद भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इकरा हसन ने वंदे मातरम का अर्थ समझाया
इकरा हसन द्वारा संसद भवन में वंदे मातरम के 150 साल पूर्ण होने की खुशी में विशेष संबोधन किया गया। जिसमें इन्होंने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अच्छे से अर्थ समझाया जिसको देखते हुए लोग हैरानी में पड़ गए। इतना ही नहीं संसद भवन में इनके भाषण के बाद लोगों ने तालियां तक बजाई। इकरा हसन के इस भाषण के बाद लोग उनकी चर्चा करने लगे क्योंकि इन्होंने यह भाषण बेहद ही तार्किक और शांत अंदाज में दिया जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
लगातार वायरल हो रहा वीडियो
सांसद इकरा हसन का वंदे मातरम पर यह बेहद आश्चर्य से भरे भाषण और इसका अर्थ समझने के बाद में लोगों के बीच और सोशल मीडिया पर वह चर्चा का विषय बन गई।लोग सांसद इकरा हसन के बारे में बात कर रहे है।




