Motorola Edge 50 Pro : स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए Amazon पर एक जबरदस्त मौका सामने आया है। जी हां! Motorola Edge 50 Pro को भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन अपने प्रीमियम लुक, शानदार डिस्प्ले और तेज चार्जिंग तकनीक की वजह से पहले ही काफी चर्चा में रहा है। अब कीमत में बड़ी कटौती के बाद यह और भी ज्यादा आकर्षक ऑप्शन बन गया है।
Motorola Edge 50 Pro का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में 35,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन Amazon पर यही वेरिएंट अब करीब 23,985 रुपये में उपलब्ध है यानी एक झटके में 12 हजार रुपये से ज्यादा की सीधी बचत। इस कीमत पर यह फोन मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के बीच एक मजबूत बनकर उभरा है।
Motorola Edge 50 Pro पर ऑफर
जो ग्राहक और ज्यादा बचत करना चाहते हैं, उनके लिए एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। पुराने स्मार्टफोन को बदलने पर 22,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, हालांकि यह राशि फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी। इसके अलावा, Amazon पर आसान EMI विकल्प और कुछ बैंक कार्ड ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे खरीदारी और सरल हो जाती है। Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट की वजह से धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। मूवी देखने और गेमिंग के शौकीनों के लिए यह स्क्रीन बड़ा प्लस पॉइंट है।
परफॉर्मेंस और बैटरी में दम
फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग तक आसानी से संभाल लेता है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज इसे फ्यूचर-रेडी बनाते हैं। 4,500mAh की बैटरी के साथ 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे कुछ ही मिनटों में फोन काफी हद तक चार्ज हो जाता है। बचा दें कि फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है, वहीं 13MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाता है।
Read More : Nothing स्मार्टफोन यूज़ करने वाले यूजर्स को बड़ा झटका, कीमतों में आया 2000 रु का उछाल





