Motilal Oswal : ब्रोकरेज फर्म मोतीलील ओसवाल ने अपनी सेक्टर ऑफ द वीक रिपोर्ट में इंडियन लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को लेकर पॉजिटिव नजरिया रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टर अब धीमी हेडलाइन ग्रोथ के दौर से गुजर रहा है, लेकिन बिजनेस की क्वालिटी मजबूत बनी हुई है। नए बिजनेस प्रीमियम में साल-दर-साल हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ ने यह दिखाया कि इंडस्ट्री में डिमांड स्थिर है। बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, बड़े डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क और शहरी व सेमी-अर्बन मार्केट में प्रोटेक्शन अवेयरनेस इस सेक्टर को सपोर्ट कर रही है।
मोतीलील ओसवाल ने बताया कि इस साल इंडिविजुअल प्रोडक्ट्स की बैलेंस्ड ग्रोथ नजर आ रही है। पार्टिसिपेटिंग और नॉन-पार्टिसिपेटिंग सेविंग्स प्रोडक्ट्स रीकैलिब्रेशन के बाद फिर से लोकप्रिय हो रहे हैं।
Motilal Oswal ने बीमा सेक्टर पर जताया भरोसा
प्रोटेक्शन और एन्युइटी सेगमेंट में स्ट्रक्चरल डिमांड बनी हुई है, जिसे बढ़ती फाइनेंशियलाइजेशन और रिटायरमेंट प्लानिंग अवेयरनेस ने बढ़ावा दिया है। ग्रुप बिजनेस की ग्रोथ सीजनैलिटी और कॉर्पोरेट बजटिंग के कारण स्थिर नहीं है, लेकिन इंडिविजुअल बिजनेस कंट्रीब्यूशन सेक्टर की ताकत बनता जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीमा सेक्टर का शॉर्ट-टर्म ग्रोथ पिछले पीक से कम लग सकता है, लेकिन हेल्दी प्रोडक्ट मिक्स, डिसिप्लिन्ड अंडरराइटिंग और सस्टेनेबल मार्जिन प्रोफाइल लॉन्ग-टर्म भरोसा बढ़ाते हैं। रेगुलेटरी क्लैरिटी और प्रोडक्ट स्टैंडर्डाइजेशन ने सेक्टर में ट्रांसपेरेंसी और निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। भारत में इंश्योरेंस पहुंच अभी भी ग्लोबल एवरेज से कम है, जिससे स्ट्रक्चरल ग्रोथ ड्राइवर्स लंबे समय तक काम करते रहेंगे।
SBI लाइफ इंश्योरेंस
मोतीलील ओसवाल ने SBI लाइफ इंश्योरेंस का टार्गेट 2,570 रुपये रखा है, जबकि शुक्रवार को इसका शेयर 2,035 रुपये पर बंद हुआ। 3QFY26 में न्यू बिजनेस APE में 24% YoY और VNB में 22% YoY की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रोटेक्शन में 29% और एन्युइटी में 43% की ग्रोथ के साथ कंपनी के AUM 5.1 ट्रिलियन रुपये तक पहुंचे। दूसरा शेयर मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज है, जिसका टार्गेट 2,200 रुपये है। शुक्रवार को इसका शेयर 1,826 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने APE और VNB में मजबूत डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की है, जिसमें मार्जिन 24% से अधिक रहा। डिसिप्लिन्ड मार्जिन मैनेजमेंट और बैलेंस्ड प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी इसे लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में बेहतर ग्रोथ बनाए रखने के लिए तैयार बनाती है।
मोतीलील ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों शेयरों में लंबी अवधि में निवेशकों के लिए अच्छा रिटर्न पाने की संभावना है, खासकर जब बीमा सेक्टर में स्ट्रक्चरल ग्रोथ लगातार बनी हुई है।
Read More : Income Tax में बड़ा तोहफा, अब सालाना 1.05 लाख रुपये तक छूट




