Most Peaceful Country in The World : दुनिया का हर देश अपनी अलग खासियत के कारण पूरे देशभर में जाना जाता है। कोई अपनी सैन्य बल शक्ति के कारण विख्यात है, तो कहीं का मनोरम दृश्य लोगों को अपनी ओर लुभाता है। कोई देश पढ़ाई के लिए जाना जाता है, तो कोई टूरिज्म के लिए… कहीं बर्फ की चादरें पर्यटकों का मन मोह लेती है, तो कहीं की झीलें, बाजारें और घर की बनावटें दिल को छू जाती है। यहां के रहने वाले लोग भी अपने देश में सुरक्षा, शांति और नियम-कानून को बहुत ही ज्यादा ख्याल रखते हैं। उनका पालन करते हुए ही वह सभी अपने जीवनशैली को आराम से जीते हैं। इन सबके कारण उन देशों में जाने वाले मेहमान यानि की पर्यटक बेहद सुरक्षित और शांत महसूस करते हैं। इन्हीं में से एक देश ऐसा है जो कि इन सबमें शीर्ष स्थान प्राप्त किए हुए है, जिसे वहां के स्थानीय लोगों ने भी बरकरार रखने में पुरा सहयोग दिया है। दरअसल, आज हम आपको दुनिया के सबसे शांत देश के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं, जहां यदि आप विदेश में घूमने जाने का प्लान बना रहें हों तो यहां जा सकते हैं, यहां आपको अलग ही तरह की शांति और सुकून का एहसास होगा, जिसे आप कभी भी भूल नहीं पाएंगे।
दुनिया में शांति और सुरक्षा को मापने वाली रिपोर्ट Global Peace Index (GPI) हर साल जारी होती है। 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, आइसलैंड लगातार दुनिया का सबसे शांत देश बना हुआ है। इस इंडेक्स में 163 देशों को सुरक्षा, संघर्ष और सैन्य खर्च जैसे कई पैमानों पर परखा जाता है।
Most Peaceful Country in The World
आइसलैंड (Iceland) साल 2008 से ही इस लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। करीब डेढ़ दशक से ज्यादा समय से यह देश दुनिया का सबसे शांत और सुरक्षित देश माना जा रहा है। इतनी लंबी अवधि तक नंबर-1 रहना अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा है। आइसलैंड की शांति के पीछे कई वजहें हैं। यहां अपराध दर बेहद कम है, देश में स्थायी सेना नहीं है और लोगों के बीच आपसी भरोसा काफी मजबूत है। इसके अलावा, राजनीतिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा भी इसे खास बनाती है। आइसलैंड की विदेश नीति भी इसकी शांति में अहम भूमिका निभाती है। यह देश किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का हिस्सा नहीं है और पड़ोसी देशों के साथ इसके रिश्ते काफी संतुलित हैं। इसी वजह से यहां बाहरी खतरे भी बेहद कम हैं।
Amazing scenery from yesterday! #Westfjords @Icelandair @icelandinspired @thisisiceland https://t.co/drKnjC7s8v pic.twitter.com/YouxwLdqw2
— Lintustudio (@Lintustudio) June 29, 2015
बता दें कि इस देश में बने घर देखने में अलग ही आकर्षक होते हैं। यहां की बाजारें, गलियां सब कुछ बेहद सुंदर और खास है। शाम के समय यहां अलग ही प्रकार की रौनक देखने को मिलती है। यहां सभी लोग एक-दूसरे को कॉपरेट करते हैं। किसी भी काम को छोटा-बड़ा नहीं ,समझते। चोरी-डकैती, मर्डर जैसे क्राइम यहां न के बराबर है। लोग चैन से खुली हवा में टहल सकते हैं, लड़कियां यहां बेफिक्र होकर कभी भी घर से बाहर निकल सकती है। बच्चे आराम से खेलने कूदने पार्क में जा सकते हैं। यहां सभी चीजें बहुत ही ज्यादा सिस्टेमेटिक है।
दुनिया में घट रही है शांति
जहां एक तरफ आइसलैंड जैसे देश शांति का उदाहरण पेश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पूरी दुनिया में शांति का स्तर घट रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में संघर्ष और हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जो चिंता का विषय है। GPI 2025 के अनुसार आइसलैंड के बाद आयरलैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड जैसे देश टॉप में हैं। खास बात यह है कि इनमें ज्यादातर यूरोपीय देश हैं, जहां मजबूत सिस्टम और बेहतर जीवन स्तर देखने को मिलता है।
भारत की स्थिति
इस रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग टॉप देशों से काफी पीछे है। इसकी वजह आंतरिक चुनौतियां, सुरक्षा मुद्दे और क्षेत्रीय तनाव बताए जाते हैं। हालांकि समय के साथ इसमें सुधार की कोशिशें जारी हैं। दुनिया के सबसे शांत देश को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी चर्चा रहती है। आए दिन पर्यटक यहां जाते हैं। अपने परिवार, दोस्त, पार्टनर, बच्चों के साथ कीमती वक्त गुजारते हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते हैं। यह उनके जीवन के यादगार पलों में शामिल हो जाता है। यहां जाना आमतौर हर किसी का सपना सा बन गया है, क्योंकि आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में खुद के दिमाग को शांति देना बहुत जरूरी सा बन गया है।
Read More : Pendulum घड़ी से शनि के छल्लों तक… जानिए वैज्ञानिक की कहानी




