Home » व्रत / त्यौहार » आज मनाई जाएगी पौष माह की मासिक शिवरात्रि, जाने पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

आज मनाई जाएगी पौष माह की मासिक शिवरात्रि, जाने पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

Paush Monthly Shivaratri:- पौष महीने की शुरुआत हो चुकी है। वर्तमान में पौष महीना चल रहा है। इस माह की मासिक शिवरात्रि बेहद महत्वपूर्ण और हिंदू धर्म में खास मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं। यह मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है।

हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन शिव जी की पूजा पाठ करने से विशेष फल मिलता है। इस दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा पाठ करने वाले के घर में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है। आइए इसकी पूजा विधि और मुहूर्त के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पौष मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

पौष मासिक शिवरात्रि का शुभारंभ 18 तारीख को सुबह के समय 2:32AM से शुरू होकर 19 तारीख को 4:59 तक होने वाला है। इसमें शुभ मुहूर्त 11:51 से 12:45 तक रहने वाला है।

पौष मासिक शिवरात्रि की पूजन विधि

पौष मासिक शिवरात्रि हिंदू धर्म में बहुत ही खास और महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसीलिए इसकी पूजा पाठ पर भी खास ध्यान देना होता है। इसकी पूजा विधि के अनुसार ही करनी चाहिए इसके लिए सबसे पहले सुबह उठकर स्वच्छ जल से स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर ले। इसके बाद घर के मंदिर में दिया जला दे। अब शिवलिंग पर गंगाजल और दूध आदि का अभिषेक करना चाहिए।

भगवान शिव और माता पार्वती की विधि के अनुसार पूजा पाठ करें। भगवान गणेश की मूर्तियां प्रतिमा जरूर स्थापित करके उनकी पूजा करें। उसके बाद पूरे मन से भगवान शिव को याद करके आरती गाए और ओम नमः शिवाय का जाप करें। आखिर में भगवान शिव को हो अर्पित करके पूजा संपन्न करें। इस प्रकार आप भगवान शिव की विधिवत पूजा से उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

Read More:- तिरुपति जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी, 1 युवक की मौत कई लोग घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?