इस समय मौसम को लेकर खबर आ रही है। खबर यह है कि बिहार में मॉनसून प्रवेश कर गया है। वहीं 13 साल बाद बिहार में समय से पहले मॉनसून पहुंचा है। इसके पिछले साल 2008 में समय से पहले बिहार में मॉनसून पहुंचा था। उस समय 8 जून को मॉनसून आया था। मौसम से जुड़ी एक और जरूरी खबर यह है कि कहा जा रहा था पूर्णिया के रास्ते बिहार में मॉनसून आएगा, लेकिन दरभंगा के रास्ते मॉनसून बिहार में प्रवेश किया है और यह पूरे बिहार में फैल जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं तेज हवाएं भी चलेंगी। जानकारी हो कि लगातार भीषण गर्मी की मार झेल रहे पटना के लोगों को आज सुबह ही राहत मिल गई थी। मौसम सुहाना हो गया है था और ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही थीं। सुबह में करीब एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई थी।