Vastu Tips:- घर में पैसों की परेशानी बढ़ती जा रही है और कमाई होने के बावजूद भी पैसा नहीं टिक पा रहा है। घर में कर्ज बढ़ता जा रहा है और पैसा आते ही जाने के रास्ते बना रहे हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके घर में वास्तु दोष है। इन वास्तु दोषों के चलते मां लक्ष्मी आपके घर में नहीं आ रही है। अगर घर में आप इन उपायों को अपनाएं हैं, तो आपके घर में लगा हुआ यह वास्तु दोष दूर हो जाएगा। जिससे आपके घर में पैसा टिकेगा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की किल्लत हमेशा के लिए खत्म होने लगेगी और बचत होने लगेगी।
पर्स खाली ना रहने दे
अक्सर हम पर्स में पैसे ना होने पर पूरा पर्स खाली कर देते हैं, लेकिन ऐसा भूल कर भी ना करें क्योंकि खाली पर अशुभ माना जाता है। अगर आपके पास पर्स में रखने के लिए नोट नहीं है तो आप इसमें सिक्का जरूर रखें लेकिन पर्स को खाली न रहने दे क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। पर्स में या तो चांदी का सिक्का रखे या फिर 21 कौड़ियां जरूर रखें।
रसोई से जुड़ा उपाय
घर में रसोई सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। अगर आपके घर में रसोई उत्तर या फिर ईशान में है तब आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है। जैसे यहां पर लाल रंग का इस्तेमाल जरूर करें। लाल रंग का इस्तेमाल अगर आप करते हैं तो इससे अनावश्यक खर्च खत्म होते हैं। गैस और चूल्हे को दक्षिण पूर्व कोने में ही रखना चाहिए ऐसा करना शुभ माना जाता है।
घर में पानी ना टपके
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपके घर में कहीं पर भी पानी टपकता है या फिर आपके घर के नल से पानी टपकता है तो यह अशुभ माना जाता है या वास्तु दोष माना जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर में कहीं पर भी लीकेज नहीं होना चाहिए और नल नहीं टपकना चाहिए, क्योंकि इससे धन जाने और बेकार के खर्च होने का संकेत होता है। इसलिए इस बात पर खास ध्यान रखें।
तिजोरी की सही दिशा
हर घर में तिजोरी पाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की तिजोरी को लगाने की सही दिशा कौन सी है। जी हां कुबेर की दिशा उत्तर है इसीलिए आपको तिजोरी का मुंह उत्तर की तरफ ही रखना चाहिए। अगर आप घर में तिजोरी के अंदर 7 कौड़ियां और एक चांदी का हाथी रखते हैं तो इससे घर में धन ठहरा रहता है।
Read More:- पंकज चौधरी ने सीएम योगी के पैर छूकर राजनीतिक अटकलें को दिया विराम, दिया नया संदेश





