Home » छत्तीसगढ़ » पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, तत्काल रोक लगाने की मांग

पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, तत्काल रोक लगाने की मांग

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले विधायक विक्रम मंडावी ने आजकल हो रहे वन विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में पेड़ों की कटाई को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक पत्र लिखा। विधायक ने इस पत्र में बताया कि वन विभाग द्वारा बिना ग्राम सभा और ग्रामीणों की सहमति लिए पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। इस क्षेत्र लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है जिस पर रोक लगाई जाए। विधायक ने पेड़ों की अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

अवैध कटाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विधायक ने कहा कि यह बिना अनुमति के अवैध वनों की कटाई कर रहे हैं। इनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। विधायक ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि बीजापुर जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र और यहां पैसा कानून लागू है।

अब ऐसे में वन विभाग ने ग्राम सभा और ग्रामीणों से बिना सहमति लिए ही फलदार पेड़ों जैसे महुआ, तेंदू, शीशम, सागौन, आंवला, हल्दु, वीजा, जैसे कीमती पेड़ों की अवैध कटाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों के लाख इसका विरोध करने के बावजूद भी कतई नहीं रोकी जा रही है। ग्रामीणों की सभी बातों को अनसुना किया जा रहा है और कटाई की जा रही है।

आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग

विधायक ने अपने पत्र में इस अवैध कटाई के बारे में बताते हुए कहा कि विभाग ने सभी प्रक्रिया को छुपाते हुए साथ-साथ खूब की श्रेणी और प्रोजेक्ट को गोपनीय रखने का भी आरोप लगाया और यहां हो रही कटाई को अवैध बताते हुए तत्काल कटाई रोकने और आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग उठाई है। विधायक का कहना है कि यह अवैध कटाई पर रोक लगाई जाए और इसके आरोपियों को कठोर सजा दी जाए।

Read More:- उत्तराखंड में भाजपा बीवी-जी करेगी राम जी जनजागरण अभियान का आगाज, महामंत्री परिहार करेंगे नेतृत्व

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?