Middle East : मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष अब और व्यापक होता जा रहा है। Yemen की एंट्री ने इस जंग को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने पहली बार सीधे इजरायल को निशाना बनाते हुए हमला किया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है। दक्षिणी Israel के बीरशेबा और आसपास के इलाकों में अचानक सायरन गूंज उठे, जब यमन की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई। यह हमला मौजूदा युद्ध के दौरान हूतियों की तरफ से पहला सीधा वार माना जा रहा है। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं।
इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने मिसाइल लॉन्च होते ही उसे ट्रैक कर लिया था। सेना के मुताबिक, खतरे को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया। हालांकि, हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।
Middle East में जंग
शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हालात बेहद तनावपूर्ण रहे। बीरशेबा और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार तीसरी बार सायरन बजे। इस दौरान Hezbollah और ईरान की ओर से भी हमले जारी रहने की खबरें सामने आईं। पूरी रात लोग दहशत के बीच गुजारने को मजबूर रहे। इस हमले से पहले ही हूती विद्रोहियों ने साफ कर दिया था कि अगर किसी भी देश ने Iran के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का साथ दिया, तो वे सीधे सैन्य कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लाल सागर के इस्तेमाल को लेकर भी चेतावनी दी थी कि इसे युद्ध के लिए इस्तेमाल किया गया तो वे हस्तक्षेप करेंगे।
गहराता संकट
यमन की एंट्री के साथ यह जंग अब कई मोर्चों पर फैलती दिख रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर क्षेत्र के और देश इसमें शामिल होते हैं, तो हालात और विस्फोटक हो सकते हैं। फिलहाल मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद और दूर होती नजर आ रही है, जबकि आम लोगों के लिए खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
Read More : Summer Schedule से पहले बड़ा झटका, कम होंगी उड़ानें




