Home » उत्तर प्रदेश » B.Ed Result के 1 महीने बाद भी नहीं मिली अंकतालिका, STET आवेदन को लेकर छात्रों की बढ़ी चिंता

B.Ed Result के 1 महीने बाद भी नहीं मिली अंकतालिका, STET आवेदन को लेकर छात्रों की बढ़ी चिंता

Result
Result

B.Ed Result : बीएड 2024-26 बैच का परिणाम जारी हुए करीब एक महीना बीत चुका है, लेकिन विद्यार्थियों को अब तक अंकतालिकाएं नहीं मिल सकी हैं। अंकतालिका जारी होने में हो रही देरी से छात्र परेशान हैं। वहीं, बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त नजदीक आने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि बीएड का परिणाम जारी होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही अंकतालिकाएं भी उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Result

करीब एक महीने बाद भी ऐसा नहीं हुआ। छात्र निरंजन ने बताया कि अंकतालिका नहीं मिलने के कारण आगे की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्र रोहित और अमित ने बताया कि बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित है।

B.Ed Result

ऐसे में विद्यार्थियों को आशंका है कि यदि समय रहते अंकतालिका नहीं मिली तो आवेदन प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है। उनका कहना है कि बीएड की अंकतालिका कई जगह शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज के तौर पर जरूरी हो सकती है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द अंकतालिका जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि परिणाम आने के बाद अंकतालिका मिलने में देरी से शिक्षक पात्रता परीक्षा समेत दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन प्रभावित हो सकते हैं। समय पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने से योग्य विद्यार्थियों के सामने अनावश्यक परेशानी खड़ी हो रही है।

दिया भरोसा

इस मामले में कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने कहा कि विद्यार्थियों की अंकतालिका से जुड़ी समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों को उम्मीद है कि प्रशासन समय रहते अंकतालिकाएं उपलब्ध करा देगा, ताकि एसटीईटी समेत आगे की प्रक्रियाओं में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Read More : Agra Metro: 20 अगस्त को पूरी तरह बंद रहेंगी सेवाएं, इस दिन से सामान्य होगा संचालन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?