मोतिहारी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सुधीर सिंह नाम का आदमी छह वर्ष बाद अचानक लोगों के सामने आया है। इसके गायब होने और अपहरण कर हत्या करने देने का मामला इसके ससुराल वालों पर दर्ज है। बाते दें कि पताही थाना की पुलिस ने छह वर्ष पूर्व कथित तौर पर मृत सुधीर कुमार सिंह को शिवहर से जिंदा पकड़कर बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुधीर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव का निवासी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2015 में सुधीर की पत्नी ने दहेज प्रताडऩा का केस किया था। जिसके बदले में सुधीर के भाई ने सुधीर की पत्नी और उसके ससूरालवालों पर सुधीर काअहरण कर हत्या कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद सुधीर शिवहर जिले के फतेहपुर गांव स्थित अपने फूफा के घर पर छिप कर रहने लगा। गुप्त सूचना के आधार पर पताही थानाध्यक्ष चंद्रिका सिंह व दारोगा अजीत गुप्ता ने शिवहर पुलिस के सहयोग से सुधीर को बरामद कर लिया है।अब पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।