Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो सड़क हादसों में तीन लोगों की बहुत ही दर्दनाक मौत हो गई। यह सड़क दुर्घटना बिलासपुर कटघोरा नेशनल हाईवे – 130 पर बगदेवा के इस घटना में रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण नीलदास मानिकपुरी को कुचल दिया जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।
हाईवे पर हुआ चक्का जाम
ग्रामीण की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। यहां चक्का जाम लगभग 6 किलोमीटर तक लगा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद मृतक के परिवार को तत्काल सहायता और ट्रेलर मालिक से मुआवजे को लेकर मांग रखी गई है। बता दिया दर्दनाक हादसा पाली थाना क्षेत्र के बगदेवा में हुआ है। इस हादसे में ग्रामीण की बहुत ही दर्दनाक मौत हुई।
सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत
दूसरे सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी घटना दिल्ली थाना क्षेत्र में हुई है। कोहड़िया की रहने वाली यह दोनों ही महिलाएं बाजार से सब्जी मंडी से निकलते हुए घर जा रही थी तभी हाईवे पर तेज गति से वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है। वाहन चलाने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
अलग-अलग हाथों में हुई तीन लोगों की मौत
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर का कहना है कि यह सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। एक दुर्घटना में ग्रामीण की मौत हुई तो वहीं दूसरी दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक ही दिन में क्षेत्र में तीन लोगों की मौत के चलते क्षेत्र में मातम का माहौल है।
Read More:- मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा ठंड का सिलसिला, कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित





