Home » उत्तर प्रदेश » Rohilkhand University के छात्रों को बड़ी राहत, BMS फीस में कटौती; 9 नए कोर्स शुरू

Rohilkhand University के छात्रों को बड़ी राहत, BMS फीस में कटौती; 9 नए कोर्स शुरू

Rohilkhand University : बरेली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छात्रों को राहत देने और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वित्त समिति की बैठक में बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) की वार्षिक फीस में ₹10,000 की कटौती करने के साथ-साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित शिक्षण और शोध के लिए ₹5 करोड़ का बजट मंजूर किया गया। इसके अलावा खेल सुविधाओं के विस्तार और तीन वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।

वित्त समिति ने व्यवसाय प्रशासन विभाग के बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) पाठ्यक्रम की वार्षिक फीस को ₹50,000 से घटाकर ₹40,000 करने की मंजूरी दी है। यह नया शुल्क शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा।

Rohilkhand University

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह फैसला अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के शुल्क के अनुरूप समानता बनाए रखने और विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। विश्वविद्यालय ने व्यवसाय प्रबंधन विभाग में नौ नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने का भी निर्णय लिया है। इनमें बैंकिंग, रिटेल, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षा विभाग के बीपीईएस (BPES) पाठ्यक्रम के शुल्क को भी वित्त समिति की स्वीकृति मिल गई है। शिक्षा और शोध को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में विश्वविद्यालय ने बड़ा कदम उठाते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान के लिए ₹5 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।

कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि इस निवेश से विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।

खिलाड़ियों के लिए भी खुलेंगी

विश्वविद्यालय ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी खेल सुविधाओं का दायरा भी बढ़ाया है। अब एथलेटिक ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस हॉल, शूटिंग रेंज, बॉक्सिंग रिंग और बास्केटबॉल कोर्ट का उपयोग बाहरी खिलाड़ी भी निर्धारित शुल्क देकर कर सकेंगे। विश्वविद्यालय का मानना है कि इससे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं को बेहतर अभ्यास सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीन वर्षीय अनुदानित विधि (एलएलबी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दी है। पहले यह तिथि 25 जुलाई निर्धारित थी। विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि 3 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों का विवरण 5 अगस्त तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर अनिवार्य रूप से भेजा जाए।

Read mORE : UPSSSC ASO Answer Key 2026 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड; 2 अगस्त तक दर्ज करें आपत्ति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?